फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें

Tue, 18 Feb 2020 10:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Feb 2020 10:07 PM IST
सार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ लूटने वाले कुख्यात बदमाश को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

विज्ञापन
Meerut police have killed crook who robbed eight crore from the husband of actress Shilpa Shetty
कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ लूटने वाले कुख्यात बदमाश को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बदमाश शक्ति नायडू पर दिल्ली और मेरठ पुलिस ने एक- एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। अगली स्लाइडों में जानिए आखिर कैसे हुआ कुख्यात का अंत-

Meerut police have killed crook who robbed eight crore from the husband of actress Shilpa Shetty
मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के कुख्यात बदमाश और दो लाख के इनामी शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने मंगलवार को कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान सीओ दौराला को पेट में गोली लगी। एक गोली एसएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई।

Meerut police have killed crook who robbed eight crore from the husband of actress Shilpa Shetty
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार लावड़ के चिंदौड़ी गांव निवासी विशाल चौधरी से सोमवार आधी रात सरधना में बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट ली थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे मुखबिर ने सीओ दौराला जितेंद्र सरगम को सूचना दी कि लूटी हुई फॉर्च्यूनर वैष्णो धाम कॉलोनी के एक मकान के बाहर खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police have killed crook who robbed eight crore from the husband of actress Shilpa Shetty
मुठभेड़ में घायल हुए सीओ - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर सीओ दौराला और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर की टीम ने इस मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। तब तक एसएसपी अजय साहनी भी पहुंच गए थे। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश को तीन गोलियां लगीं, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Meerut police have killed crook who robbed eight crore from the husband of actress Shilpa Shetty
अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रशांत कुमार

अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रशांत कुमार के अनुसार बदमाश की शिनाख्त शक्ति नायडू निवासी मदनगीर दिल्ली के रूप में हुई। उस पर मेरठ जोन और दिल्ली से 1-1 लाख का इनाम था। 31 जनवरी को नायडू ने अपने गैंग के साथी हनी निवासी दिल्ली की गोली मारकर हत्या की थी। हनी के चाचा तिलकराज को पांच गोलियां मारी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed