Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband dies under suspicious circumstances wife in critical condition

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; सात माह पहले ही किया था प्रेम विवाह

Sun, 15 Nov 2026 10:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Nov 2026 10:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में एक घर के कमरे में पति-पत्नी अचेत मिले। अस्पताल में पति को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Husband dies under suspicious circumstances wife in critical condition
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़ापुर में रविवार की सुबह एक कमरे में पति-पत्नी अचेत अवस्था में पाए गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर पति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। इसी के चलते दोनों ने कुछ खा लिया।

विज्ञापन


गांव निवासी अक्षय कुमार (23) अपनी पत्नी मानसी (21) के साथ शनिवार रात सोया था। रविवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो सामने रह रही मां ने दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा नहीं खुला तो मां ने धक्का देकर खोला तो मानसी को जमीन पर पाया जबकि अक्षय कुमार खटिया पर अचेत पड़ा था। दोनों को बेसुध मां ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस एंबुलेंस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एएसपी पूर्वी सुधीर कुमार, सीओ सदर महक शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। 
विज्ञापन


परिजन एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। वहीं मानसी को लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मानसी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच मनमुटाव होना बताया जा रहा है। अक्षय नशे का भी सेवन करता था। कमरे से कुछ दुपट्टे भी बरामद हुए हैं। पूरे कमरे में उल्टी पड़ी थी। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अक्षय की मौत का कारण हैंगिंग दर्शाया गया है। फिलहाल पुलिस मानसी के ठीक होने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय और मानसी ने किया था प्रेम विवाह
मृतक अक्षय और मानसी ने इसी साल अप्रैल में प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। दोनों के बीच प्रेमसंबंध की जानकारी होने के बाद परिजनों ने शादी कराई थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ ही दिनों के बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। अक्षय नशा करके विवाद करता था। माना जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव ही घटना की असली वजह बताई जा रही है।

अलग अलग बिरादरी के हैं अक्षय और मानसी
भले ही मानसी और अक्षय एक ही गांव में रह रहे थे लेकिन दोनों की बिरादरी अलग थी। अक्षय विश्वकर्मा है जबकि मानसी गौतम है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बनती थी लेकिन अचानक स्वभाव में हुए बदलाव को लेकर वाद विवाद ही स्थितियां बनने लगीं।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था अक्षय
ग्रामीणों का कहना है कि पिता छोटेलाल की मौत के बाद मां बेटे के सामने वाले मकान में रहती थी। तीन भाइयों में अक्षय सबसे छोटा था। जबकि सबसे बड़ा भाई अनूप और दूसरे नंबर पर अनुज हैं। वह दोनों भी विवाहित हैं। अक्षय मेहनत मजदूरी करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

सीओ सदर महक शर्मा ने बताया कि घटना दोनों के बीच मनमुटाव को लेकर सामने आ रही है। लड़की की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी देखी नहीं है। लड़की के सही होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed