फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद ने उजागर किए कई हथियार सप्लायरों के नाम, भाजपा नेता की हत्या का कनेक्शन, रिमांड पर उगलेगा पूरा राज

Fri, 12 Jun 2020 12:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jun 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Javed has revealed the names of many Arms suppliers after murder of BJP leader in Punjab
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने वाले जावेद ने कई सप्लायर की पोल खोल दी है। इसकी जानकारी पर किठौर थाने की पुलिस ने भी पड़ताल करनी शुरू कर दी है। तीन सप्लायर को पुलिस ने उठाया है। इनसे पूछताछ अभी जारी है।

Meerut News: Javed has revealed the names of many Arms suppliers after murder of BJP leader in Punjab
जावेद को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एटीएस ने मेरठ में किठौर के राधना गांव निवासी जावेद को हापुड़ से पकड़ा था। आरोप है कि जावेद ने 2016 में पंजाब में भाजपा नेता व संघ नेता की हत्या करने वाले खालिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई किए। जावेद अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। इसकी जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी। किठौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को हथियार सप्लाई करने के मामले में तीन लोगों को उठाया है, जिनसे अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जावेद कई सालों से खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा था और उनको अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था।

Meerut News: Javed has revealed the names of many Arms suppliers after murder of BJP leader in Punjab
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि जावेद को स्थानीय पुलिस भी रिमांड पर लेगी और अवैध हथियार सप्लाई करने वालों का पर्दाफाश करेगी। किठौर में कहां-कहां हथियार बनते हैं और कहां सप्लाई किए जाते हैं, इन सभी की जांच करने के लिए पुलिस की एक टीम अलग से गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Javed has revealed the names of many Arms suppliers after murder of BJP leader in Punjab
गांव में बन रहा जावेद का आलीशान घर - फोटो : अमर उजाला

जावेद 16 तक रिमांड पर
खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकियों और बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में हापुड़ से गिरफ्तार किए गए जावेद को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। अदालत ने उसे 16 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Javed has revealed the names of many Arms suppliers after murder of BJP leader in Punjab
जावेद को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर 2019 में जावेद ने जेल में बंद धर्मेंद्र गुगनी के निर्देश पर तीन पिस्टल उसके सहयोगी को सप्लाई की थीं। वह पंजाब के गैंगेस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा को भी अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। जावेद ने आशीष के साथ मिलकर गुगनी और सुखप्रीत को .32 बोर की 50 पिस्टल सप्लाई की थीं। जावेद पंजाब पुलिस की ओर से थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में दर्ज मुकदमे में भी वांछित है। जबकि मेरठ के किठौर थाने में जावेद के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसे हापुड़ के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed