सिमरन की चीख और गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग हड़बड़ाकर नींद से जागे। चारपाई पर बेटी को लहूलुहान हालत में तड़पते देखकर परिवार के लोग बोले कि आरिश तूने यह क्या कर दिया। आरिश के हाथ में तमंचा था और वह हंसता रहा। बोला सिमरन को समझाया था, वो नहीं मान रही थी।
आरिश अपनी बड़ी बहन सिमरन को मारने की प्लानिंग कई दिन पहले कर चुका था। सिमरन मोहल्ले के एक युवक से फोन पर बात करती थी, इसे लेकर आरिश का कई बार बहन से झगड़ा भी हुआ। परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी होना बताया गया। पांच दिन पहले सिमरन की मां सन्नो मायके में आई थी। दोनों बहन-भाई को सन्नो समझा रही थी। मगर बुधवार रात आरिश सोया नहीं। परिवार के लोग जब गहरी नींद में थे, तभी वह अपनी चारपाई से उठा। कमरे से तमंचा लाया और सिमरन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सन्नो और परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आरिश चारपाई के पास खड़ा था और सिमरन तड़प रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग सिमरन को उठाकर सीएचसी ले गए। लेकिन आरिश वहां से नहीं हिला। उसने कहा कि बहुत बदनामी कर रखी थी, कब तक बर्दाश्त करता, उसे तो मरना ही था।
2 of 7
मेरठ के सरधना में युवती की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
साकिब से खरीदा था तमंचा
पूछताछ में आरिश ने बताया कि उसने सरधना के साकिब से तमंचा खरीदा था। साकिब की हत्या हो चुकी है। उसने बताया कि सरधना में अवैध असलहे आसानी से मिल जाते हैं। पुलिस इसकी भी जांच करने में लगी है। आरिश ने बताया है कि सिमरन को पहले भी दो बार मारने का प्रयास कर चुका था, लेकिन वह हर बार बच जाती थी।
3 of 7
युवती की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
एक साल में दर्जनों हत्याएं
पश्चिमी यूपी के जिलों में झूठी शान की खातिर हत्या होने का सिलसिला जारी है। मेरठ जिले में एक साल में ऑनर किलिंग में दर्जनों हत्या हुई हैं। सरधना में छह महीने पहले तीन हत्या हो चुकी हैं। सरूरपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की थी। जानी में पिता ने बेटी को मार डाला था। गंगानगर, किठौर, परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में भी ऑनर किलिंग हुई हैं।
4 of 7
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
छोटे भाई ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
बहन के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर छोटे भाई ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी भागा नहीं, बल्कि चिल्ला-चिल्लाकर कहता रहा कि मुझे पछतावा नहीं है। कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
मामला मेरठ के सरधना के इस्लामाबाद मोहल्ले का है। यामीन की पुत्री सन्नो अपने दूसरे पति सलीम के साथ श्यामनगर लिसाड़ीगेट में रहती है। सन्नो के पहले पति जानी के लोहड्डा निवासी आसिफ से दो बच्चे आरिश (19) और सिमरन (22) हैं, जोकि नाना यामीन के यहां रहते थे। सिमरन का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर आरिश क्षुब्ध रहता था।