फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा इश्क: छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट, बोला-अब नहीं होगी बदनामी, बहन को जन्नत में पहुंचाया

Thu, 09 Sep 2021 06:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A youth has shot dead his elder sister in love affair case in Sardhana of Meerut
मेरठ के सरधना में युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। सरधना में 18 साल के एक युवक ने अपनी 23 वर्षीय बड़ी बहन की गोली मारकर हत्या कर डाली। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 



बताया गया कि बहन की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने अपने परिजनों से कहा कि अब उनकी बदनामी नहीं होगी। बहन को जन्नत में पहुंचा दिया है। ग्रामीणों के अनुसार युवती का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहती थी। वहीं, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान आरोपी युवक के चेहरे पर अपने किए का पछतावा नजर नहीं आ रहा था।

UP Crime News: A youth has shot dead his elder sister in love affair case in Sardhana of Meerut
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

ये है पूरा मामला
मेरठ के सरधना में 23 वर्षीय एक युवती को उसके सौतेले भाई ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार देर रात की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक जांच टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

UP Crime News: A youth has shot dead his elder sister in love affair case in Sardhana of Meerut
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार समरीन (23 वर्ष) पुत्री सलीम निवासी श्याम नगर मेरठ, सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में अपने नाना यामीन पुत्र मंगता के यहां आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A youth has shot dead his elder sister in love affair case in Sardhana of Meerut
हत्यारोपी भाई। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि समरीन की मां सन्नो की पहली शादी आरिफ के साथ हुई थी, लेकिन आरिफ के साथ उसकी अनबन हो गई, जिसके बाद वह श्यामनगर निवासी सलीम के साथ ही रहती है।  

विज्ञापन
UP Crime News: A youth has shot dead his elder sister in love affair case in Sardhana of Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

समरीन का एक भाई आरिश भी इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में रहता है। बुधवार को देर रात आरिश ने अपनी बहन समरीन को गोली मार दी। वह सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed