फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: बिन मां-बाप के इकलौते बेटे को प्यार में मिली खौफनाक सजा, कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें

Fri, 07 Dec 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh and see photos
car

एक युवक का पिछले पांच साल से युवती के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता और भाई ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसको ऐसी खौफनाक सजा दी कि पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। कमजोर दिल वाले नहीं देख पाएंगे ये तस्वीरें:-

Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh and see photos
car

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को कार में डालकर फूंक दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात गंगानगर में ललसाना मार्ग गुरुवार सुबह हुई थी। गंगानगर पुलिस ने इस मामले में पल्लवपुरम निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। युवक मवाना के गांव जंघेड़ी का रहने वाला था। जो प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका के पिता और भाई ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे पकड़ लिया था। बाद में युवक का शव जली हुई कार में मिला। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh and see photos
car

पुलिस के अनुसार जंघेड़ी गांव निवासी संजीव उर्फ शैंकी गुर्जर (24) पुत्र रूप सिंह का पल्लवपुरम में एक छात्रा से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को प्रेमिका से मिलने के लिए संजीव पल्लवपुरम में उसके घर चला गया था। जहां पर युवती के पिता और भाई ने संजीव को पकड़ लिया। पिता-पुत्र ने संजीव की हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने संजीव की लाश को उसकी ही वैगनआर कार में रखा और ललसाना के जंगल में ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh and see photos
car

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार की सीट पर संजीव की लाश रखकर उसमें आग लगा दी थी। आरोपियों ने बताया है कि कार में शव जलाने के पीछे उनका मकसद था कि संजीव की पहचान न हो। पता चल भी जाएगा तो सब सोचेंगे की कार में लगी सीएनजी किट के चलते आग लगी होगी, जिससे यह हादसा हुआ होगा।

विज्ञापन
Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh and see photos
car

इकलौता बेटा था संजीव 
पुलिस का दावा है कि संजीव अपने माता पिता का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहन है। संजीव जब छह महीने का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। संजीव पल्लवपुरम में एक रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तभी उसकी दोस्ती दूसरी बिरादरी की युवती से हुई थी। पांच साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता युवती के परिजनों को लग गया था। युवती से फोन कराकर उसके परिजनों ने संजीव को अपने घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed