फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्र की हत्या कर छात्रा के घर पहुंचा आरोपी, बोला- 'जो कहा था कर दिया, तू मेरी है मेरी होकर रहेगी'

Sat, 01 Dec 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut, accused reach to the girl house after murdered his friend niket gurjar
फाइल फोटो

मेरठ में 17 वर्षीय अनिकेत उर्फ निकेत की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी गई कि वह साथ में पढ़ने वाली अपने गांव की लड़की से फोन पर बातचीत करता था। यह बात गांव के एक अन्य युवक को नागवार गुजरी तो उसने छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी युवक वारदात को अंजाम देकर किशोरी के घर पहुंचा और उसके सामने अपना जुर्म कुबूलते हुए ऐलान किया कि उसने निकेत की हत्या कर दी है।

Meerut, accused reach to the girl house after murdered his friend niket gurjar
निकेत चपराना-फाइल फोटो

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में इंटर के छात्र निकेत चपराना (17) की गुरुवार रात को गांव में ही घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह छात्र के पिता ने घाट के ही चिंटू, विकल, मुख्य आरोपी डब्बू, सोनू उर्फ चड्ढा को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इनमें एक आरोपी किशोरी का चाचा है। पुलिस ने चिंटू और किशोरी के चाचा को हिरासत में ले लिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्र के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्र को मारी गई गोली 315 बोर की थी।

Meerut, accused reach to the girl house after murdered his friend niket gurjar
निकेत चपराना-फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। डब्बू किशोरी के संपर्क में था। वह किशोरी को परेशान करने लगा था। दो माह पहले आरोपी डब्बू ने किशोरी के अपहरण का प्लान बनाया था। उसने किशोरी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। इस डर से किशोरी कई दिन तक स्कूल भी नहीं गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, accused reach to the girl house after murdered his friend niket gurjar
आरारोपी- फाइल फोटो

एसपी सिटी ने बताया कि उसके बाद निकेत किशोरी से फोन पर बात करने लगा था। इसी बात को लेकर डब्बू और निकेत के बीच एक सप्ताह पहले मारपीट हुई थी। गुरुवार रात में चिंटू, किशोरी का चाचा, मुख्य आरोपी डब्बू, सोनू उर्फ चड्ढा निकेत को घर से ले गए और 200 मीटर दूर ले जाकर गोली मार दी। जांच में सामने आया है कि डब्बू ने ही कॉल कर निकेत को घर से बुलाया था। फिलहाल किशोरी के चाचा और चिंटू को हिरासत में लिया गया है। अभी तक जांच में सामने आया है कि हत्या चिंटू के भाई डब्बू ने की है। डब्बू की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे केस का खुलासा होगा। 

विज्ञापन
Meerut, accused reach to the girl house after murdered his friend niket gurjar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह और परतापुर थाना प्रभारी नीरज मलिक को लगाया है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि निकेत की हत्या का आरोपी डब्बू शातिर है। उसने दो वर्ष पूर्व सुभारती के सामने फायरिंग व लूटपाट के बाद हथियार लहराए थे। टीपीनगर पुलिस ने डब्बू व उसके भाई को जेल भेजा था। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी डब्बू ने किशोरी के फोन पर कॉल की थी। यह भी सामने आया है कि आरोपी मोबाइल छीनकर ले गया। कॉल डिटेल में पता चला है कि निकेत और किशोरी की दो माह से बात हो रही थी। एक दिन में सात से आठ बार बात होती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed