रात के 12 बजे छात्र निकेत गुर्जर के फोन पर उसके दोस्त की कॉल आती है। इसके बाद वह घर में बिना बताए निकल गया। फिर कुछ समय बाद निकेत का एक और दोस्त उसके घर पहुंचता है और कहता है कि निकेत कहां है, उसके साथ कहीं जाना है। उसका फोन भी बंद आ रहा है, परिजनों ने निकेत को आवाज लगाई तो वह घर में नहीं था। उसके बाद फिर जो हुआ:-
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ शहर में गुरुवार देर रात एक छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इसके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में गुरुवार देर रात को 15 वर्षीय किशोर निकेत गुर्जर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसके सिर और कमर में तीन से चार गोलियां लगी है। निकेत इंटरमीडिएट का छात्र था।
4 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले उसके एक दोस्त की कॉल उसके मोबाइल फोन पर आई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। बाद में उसका गोलियों से छलनी शव गांव की दूसरी बस्ती में पड़ा मिला। परतापुर पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं।
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घाट गांव निवासी निकेत गुर्जर (15) पुत्र सुंदर गुर्जर एक कॉलेज में इंटर का छात्र था। बताया गया कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर उसे अपने साथ कहीं चलने के लिए कहा था। बाद में उसका दोस्त निकेत के घर पहुंचा और बताया कि निकेत के साथ कहीं जाना था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने बताया कि निकेत तो घर में नहीं है।