उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। अगली स्लाइडों में देखिए मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें:-
2 of 7
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारी है। पुलिस ने घायल आरोपी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
3 of 7
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है।
4 of 7
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली।
5 of 7
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की रात करीब 7 बजे इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह अपने साथ पमनावनी चौकी प्रभारी नवीन सैनी को लेकर पुलिस टीम के साथ फलावदा रोड पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर गोलियां चला दी। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। पैर में गोली लगते ही दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े।