फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर: आखिर क्या है दो सगे भाइयों की हत्या के पीछे की वजह, इन सवालों में उलझी पुलिस

Wed, 15 Jan 2020 02:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Jan 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Double Murder Case, two real brothers murdered in a village of Bijnor city
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और नीचे मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई और कौन हैं वारदात को अंजाम देने वाले, इसकी पड़ताल करने में पुलिस जुटी है। प्रारंभिक जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Double Murder Case, two real brothers murdered in a village of Bijnor city
दोनों सगे भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जांच में पुराने विवादों का भी पता चला है। पुलिस की जांच का फोकस पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग पर है। क्योंकि जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया और एक की नाक भी काटी गई, उससे संकेत मिल रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या प्रेम प्रसंग हो सकता है।

Double Murder Case, two real brothers murdered in a village of Bijnor city
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, गांव बांकपुर निवासी शुभम व आशीष के शव गंगावाला में जहां मिले, वहां पर आसपास में खून का निशान नहीं था, जबकि आशीष पर धारदार हथियार से वार किए गए। आशीष के सिर व बाकी शरीर पर गहरे घाव थे। आशीष की नाक भी काटी गई थी। हत्या करने के अलावा नाक भी काटने से जाहिर है कि हत्या करने वालों के दिलो दिमाग में इन दोनों के प्रति दुश्मनी का जहर भरा हुआ था। ऐसा अनैतिक संबंध या किसी युवती से संबंध को लेकर भी हो सकता है या फिर पुरानी रंजिश में। पुलिस इसी लाइन पर जांच कर रही है कि हत्या की वजह कोई महिला या युवती तो नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder Case, two real brothers murdered in a village of Bijnor city
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला

वहीं पुलिस आशीष और शुभम के दोस्तों से पूछताछ करने में जुटी है। पता किया जा रहा है कि किसी युवती से प्रेम प्रसंग तो नहीं था। वहीं पुलिस को एक युवती से शुभम का प्रसंग होना पता चला है।

विज्ञापन
Double Murder Case, two real brothers murdered in a village of Bijnor city
जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने जताया पुरानी रंजिश का शक 
परिजनों को शक है कि दोनों भाइयों की हत्या कहीं पुरानी रंजिश में तो नहीं हुई। पांच माह पूर्व गांव के अंकित ने शुभम के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। मृतकों के चाचा नरेंद्र सिंह के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। उनके परिवार की किसी और से कोई रंजिश नहीं है। शुभम और आशीष की हत्या कहीं पुरानी रंजिश को लेकर तो नहीं कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed