फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें:दो भाइयों की हत्या से परिवार पर टूटा गम का पहाड़,बहनें बोलीं-अब किसकी कलाई पर बांधेंगे राखी

Tue, 14 Jan 2020 10:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bijnor double murder case, police has investigation started in this case
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में गांव बांकपुर के दो भाइयों की हत्या के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है। दोनों भाइयों ने पिता के साथ घर के पालन पोषण की जिम्मेदारी ले रख थी। दो बहनें रो- रोकर कह रही थी कि अब वह किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। उनका तो सब कुछ उजड़ गया।

Bijnor double murder case, police has investigation started in this case
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और नीचे मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बांकपुर के शुभम व आशीष की हत्या से परिजनों का बुरा हाल है। घर में मां बाप के अलावा दो बहनें बची हैं। दोनों बहनें मोनिका व निशा का रो- रोकर बुरा हाल है। दोनों बहनें रो रोकर कह रही है कि उनका तो परिवार ही उजड़ गया। दोनों भाई तो उनकी दुनिया थे। दोनों भाइयों के कंधे पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। बहनों को बेहद प्यार करते थे। दोनों की मौत से परिजनों के साथ गांव वाले भी गमजदा हैं।

Bijnor double murder case, police has investigation started in this case
घटना की जानकारी लगने पर अधिकारी भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

कई विवाद से जुडे़ थे मृतक : एसपी  
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक दोहरे हत्याकांड में पुलिस जांच में जुटी है। अभी तक हत्या का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। मृतकों से जुडे़ कई मामलों की जांच कर रही है। कई टीम लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor double murder case, police has investigation started in this case
जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि एक महिला लक्ष्मी की ओर से अगस्त माह में घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट शुभम और आशीष के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। छेड़छाड़ का एक मामला भी शुभम पर दर्ज है। शुभम ने लड़के को बरगलाकर एक युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया था।

विज्ञापन
Bijnor double murder case, police has investigation started in this case
दोनों सगे भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा आठ दस छोटे बडे़ मामले भी थे। पुलिस सभी मामलों को खंगाल रही है। एसपी ने बताया कि किसी रंजिश को लेकर भी ये हत्या हो सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed