फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर केस: साफ नहीं हुई हत्या की तस्वीर, बसपा नेता हत्याकांड में बुरी तरह उलझी पुलिस

Fri, 31 May 2019 01:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bijnor double murder case: Police could not arrest BSP leader's killers
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और नीचे हाजी अहसान व भांजे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में बसपा नेता हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या में पुलिस बुरी तरह उलझ गई है। पुलिस की समझ में नहीं आ रहा है कि हत्या किसने और क्यों कराई है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-

Bijnor double murder case: Police could not arrest BSP leader's killers
बसपा नेता हाजी अहसान और उनके भांजे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अहसान के जिस कर्मचारी पर दुश्मनों को सूचना देने का शक था, वह कर्मचारी भी कुछ नहीं उगल रहा है। इस कर्मचारी ने पुलिस की मुश्किल और बढ़ा दी हैं। पुलिस ने अहसान के साथ बड़ी प्रॉपर्टी के पार्टनर व विवादित प्रॉपर्टी से जुड़े तमाम लोगों को खंगाला। पर हत्या की कोई तस्वीर साफ नहीं है।

Bijnor double murder case: Police could not arrest BSP leader's killers
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

नजीबाबाद के बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान और उनके भांजे शादाब की मंगलवार को दिन में गुरुद्वारे के पास स्थित उनके कांप्लेक्स के कार्यालय में नाइन एमएम के पिस्टल से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को कई गोली मारी गई थी। काली कैप पहने दो शूटर मिठाई देने के बहाने कार्यालय में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। शूटर किसने भेजे थे इसे लेकर पुलिस अभी भी उलझी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor double murder case: Police could not arrest BSP leader's killers
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार को पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि अहसान के एक कर्मचारी ने उनके बारे में सारी सूचना अहसान के दुश्मनों को दी। तब शूटरों ने दोनों का काम तमाम किया। अब ये कर्मचारी कुछ भी नहीं उगल रहा है।

विज्ञापन
Bijnor double murder case: Police could not arrest BSP leader's killers
पीड़ित परिजन और पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने कई बार उस कर्मचारी से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस की समझ में नहीं आ रहा है कि हाजी अहसान की हत्या किसने कराई है। पुलिस ने हाजी अहसान के साथ प्रॉपर्टी से जुड़े उनके पार्टनर व विवादित प्रापर्टी से जुड़े तमाम लोगों को खंगाला। पर कुछ निकलकर नहीं आया। पुलिस की मानें तो हाजी अहसान के कई प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से विवाद थे। हत्या किसने कराई यह पता नहीं चला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed