मेरठ जिले में 24 घंटे में अलग-अलग जगह पर छह लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस हत्यारोपियों का पता लगाने में नाकाम क्यों है। एसओजी और सर्विलांस की टीम भी महत्वपूर्ण सुराग हासिल नहीं कर सकी।
अपराध बेकाबू : पुलिस अफसरों के छूट रहे पसीने, ताबड़तोड़ छह हत्याओं से सनसनी, एक भी वारदात का नहीं हो सका खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद जुबेर अंसारी हत्याकांड : करीबी शक के दायरे में, पूछताछ जारी
शास्त्रीनगर स्थित संतोष हॉस्पिटल के पास निगम पार्षद जुबेर अंसारी की शनिवार दोपहर में बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। जुबेर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जमीन के मामले में कई विवाद उसके चल रहे थे। इसके चलते उसे धमकी मिल रही थी।
पुलिस जांच में परिवार के करीबी भी शक के दायरे में हैं। पुलिस तीन दिन से संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ करके छोड़ रही है। मेडिकल थाने में यह सिलसिला जारी है। इससे पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।
दो किशोरों की हत्या: सीडीआर निकाली, बीटीएस उठाया, ड्रोन चलाया मगर हुआ कुछ नहीं
किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के बाग में दो किशोर सादिक और अमन की रविवार को निर्मम तरीके से हत्या हुई। दोनों शाहजहांपुर के निवासी थे। इस किशोरों को बदमाशों ने क्यों मारा, इसका पुलिस पता नहीं लगा सकी। सादिक की ई-रिक्शा और मोबाइल गायब है। पीड़ित लूट के बाद हत्या होना मान रहे हैं।
पुलिस अन्य कारण से हत्या होना मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। वहीं, सोमवार को घटनास्थल पर जाकर एसपी देहात ने पुलिस फोर्स को लेकर जांच की। घटनास्थल से पुलिस ने बीटीएस उठाया है। बाग के ऊपर ड्रोन चलाकर भी दिखवाया गया। मगर अहम सुराग तो दूर ई-रिक्शा तक नहीं मिल सका है।
मनोज हत्याकांड : अब तक हाथ नहीं आए आरोपी
इंचौली थानाक्षेत्र के चिंदौड़ी लावड़ निवासी मनोज चौधरी की शनिवार को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इसमें अतुल सहित दो लोगों पर केस दर्ज हो गया। पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में नाकाम है। तीन दिन से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बसपा कार्यकर्ताओं में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी है।
रोहित सैनी हत्याकांड : सिर में हमले से मौत, हादसा बताने की कोशिश
लावड़-अंदावली गांव मार्ग पर ट्यूबवेल के पास रविवार रोहित सैनी का शव खून से लथपथ मिला था। रोहित अंदावली गांव इंचौली के निवासी है। सोमवार को रोहित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
अंदेशा है कि सिर में किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने का भी प्रयास नहीं किया। पुलिस इसे हादसा बताने की कोशिश में लगी रही।