फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिले चेहरे: आज से खुले मेरठ के प्राथमिक स्कूल, थर्मल स्कैनिंग व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई कक्षाएं

Wed, 01 Sep 2021 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Sep 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Primary schools in Meerut open today, classes started with thermal scanning and social distancing
थर्मल स्कैनिंग के बाद मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शासन के निर्देश पर आज से जनपद के सभी कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल खुल गए, जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है वह दो पालियों में चलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी के साथ स्कूल आज से खोल दिए हैं। स्कूल में पहुंचने पर पहले दिन बच्चों की थर्मल स्कैनिंग कर जांच करते हुए व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाएं शुरू की गईं। आगे तस्वीरों में देखें कैसे स्कूल पहुंचने पर किया गया कोविड नियमों का पालन :- 



कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने मार्च 2019 में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। साल 2020 में भी दूसरी लहर के चलते स्कूल नहीं खोले गए। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के अधिकतर बच्चे मोबाइल आदि संसाधनों की कमी के चलते ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं कर पाए थे। आज लंबे समय बाद जब नन्हे छात्र छात्राएं स्कूल में पहुंचे तो उनके चेहरे पर रौनक नजर आई। सभी बच्चे अपने दोस्तों से मिलकर बेहद खुश दिखे। यही नहीं बच्चों ने स्कूल में पहले दिन पढ़ाई के साथ-साथ मस्ती भी की।  

Primary schools in Meerut open today, classes started with thermal scanning and social distancing
हाथों को सैनिटाइज कराती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

पिछले माह सरकार ने कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए थे। बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों को खोलने से पहले सभी एबीएसए से स्कूलों की व्यवस्था का जायजा कराया गया। इसके बाद आज से स्कूल खोलने के आदेश दिए गए।  


 
Primary schools in Meerut open today, classes started with thermal scanning and social distancing
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुईं कक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या से अधिक फर्नीचर है। उस फर्नीचर को ऐसे विद्यालयों में भेजा जाएगा, जहां पर फर्नीचर की कमी है। सभी शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचकर सुंदर माहौल के साथ शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अगर शिक्षक लापरवाही करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Primary schools in Meerut open today, classes started with thermal scanning and social distancing
स्कूल में पहुंचकर मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जिले में आज खुले प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के पहुंचने पर थर्मल स्कैनिंग कर जांच कराई गई। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाएं शुरू की गईं।
 
विज्ञापन
Primary schools in Meerut open today, classes started with thermal scanning and social distancing
आज से खुले मेरठ के प्राथमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में शासन के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र के सभी प्राइमरी विद्यालय खोल दिए गए, जिसमें पहले दिन उत्साह के साथ बच्चे पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर बच्चों को थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर के साथ प्रवेश दिया गया। साथ ही पहले की तरह प्रेयर व पीटी भी कराई गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed