फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईंट भट्ठे पर परवान चढ़ा प्यार, परिवार बना दीवार, युवती की जिद से पुलिस चौकी पर मोहब्बत को मिली मंजिल

Sun, 20 Dec 2020 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Dec 2020 02:43 PM IST
सार

  • सजातीय युगल के बीच पंजाब भट्ठे पर हुआ था प्यार अंकुरित
  • युवती की जिद्द से दोनों की मुहब्बत पर लगी मुहर

विज्ञापन
couple got married in police post in Muzaffarnagar after both family went against
shadi - फोटो : amar ujala
पंजाब ईट भट्ठे पर युगल की मोहब्ब्त परवान चढ़ी, लेकिन सजातीय होने के कारण दोनों के परिजनों को ये रिश्ता गवारा नहीं था। शनिवार देर रात  लड़की की जिद्द के सामने मुजपफरनगर की बिरालसी पुलिस चौकी पर दोनों के प्यार को मंजिल मिल गई। ग्राम प्रधान व अन्य मोअज्जिज लोगों के सामने दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पुलिस की मदद से प्रेमी युगल हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया।


 
couple got married in police post in Muzaffarnagar after both family went against
shadi - फोटो : amar ujala

जिले के चरथावल थाना क्षेत्र की प्रीति पुत्री जनेश्वर निवासी ज्ञानामाज़रा और बुढ़ाना कोतवाली के गांव बिटावदा निवासी रवि कुमार पुत्र कृष्णपाल के बीच वर्षों से  प्रेम.प्रसंग चल रहा था। दोनों पंजाब के एक भट्ठे पर ईट पथेर का कार्य करते थे। 

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की भनक पिता को लगी, तो उन्हें यह बात गवारा नहीं हुई। पिता एक हफ्ते पूर्व बेटी को जबरन पंजाब से गांव ले आया और उसका प्रेमी से मिलने पर पहरा लगा दिया। लेकिन प्यार को पाने को प्रीति रात दिन तड़पने लगी।
 

couple got married in police post in Muzaffarnagar after both family went against
shadi - फोटो : amar ujala
प्रीति के दिल घर से भागकर युवक से मिलने की तमन्ना कचोटने लगी। शुक्रवार रात को वह घर से परिजनों को गच्चा देकर पुलिस चौकी बिरालसी  पहुंची। पिता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए यह कहकर हंगामा करने लगी कि मुझे नहर में फेंक दो या फिर मेरी जान ले लो.., मैं रवि के सिवाय किसी के साथ जाने वाली नहीं हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple got married in police post in Muzaffarnagar after both family went against
shadi - फोटो : amar ujala
युवती के सख्त लहजे को देख चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण हैरत में आ गए। मामला तूल पकड़ने लगा तो चौकी प्रभारी आनंद पोसवाल ने ग्राम प्रधान और गांव के अन्य गणमान्य लोगों को चौकी पर बुलवाया। लोगों ने पंजाब से बुलाकर उसी लड़के से लड़की की शादी करने का भरोसा दिया। 

 
विज्ञापन
couple got married in police post in Muzaffarnagar after both family went against
shadi - फोटो : amar ujala
कई घंटे चला हंगामा   
युवती को विश्वास नहीं हुआ कि परिवार व गांव वाले उसकी शादी प्रेमी से करा देंगे। वह थाने में ही बैठ गई। काफी मशक्कत के बाद लड़की को ग्राम प्रधान एवं परिजनों की सुपुर्दगी में भेजा गया। पंजाब भट्ठे से शनिवार परिजनों के साथ युवक बिरालसी पहुंच गया। दोनों ने एक.दूसरे को वर माला पहनाई।

ग्राम प्रधान कंवरपाल ने किया कन्यादान। दोनों जीवनपर्यंत एक दूजे के होने की कसमें खाईं और बेटी को परिजनों ने सहर्ष विदा किया। सजातीय वर-वधु के प्यार को नाटकीय ढंग से कामयाबी मिलने पर क्षेत्र में चर्चा रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed