फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दंपती की माैत से मातम: एकसाथ पहुंचे दोनों के शव तो मचा कोहराम, तिरुपति बालाजी यात्रा के दाैरान हुआ था हादसा

Fri, 14 Jun 2024 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jun 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
Couple died in an accident during Tirupati Balaji Yatra, bodies brought to Meerut today
शव पहुंचने पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

तिरुपति बालाजी जाते समय सड़क हादसे में बेटे-बहू को खोने वाले टीपीनगर के कमलानगर निवासी कृष्ण अवतार गोयल के घर आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज दोपहर जैसे ही दोनों के शव उनके आवास पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।



इससे पहले गुरुवार को दिनभर संवेदना प्रकट करने के लिए परिचितों-रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। बुजुर्ग माता-पिता की हालत देखकर लोग समझ नहीं पा रहे कि बुजुर्ग दंपती को ढांढस बंधाएं तो कैसे। मां रो-रोकर बार-बार बहू और बेटे को याद कर रही हैं।

Couple died in an accident during Tirupati Balaji Yatra, bodies brought to Meerut today
दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तिरुपति बालाजी से दोनों शवों को लेकर परिजन रात को फ्लाईट से बंगलूरू एयरपोर्ट पहुंच गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे हवाई जहाज से दंपती के शवों को दिल्ली लाया गया, जिसके बाद परिजन शवों को कार से मेरठ लेकर पहुंचे। 
Couple died in an accident during Tirupati Balaji Yatra, bodies brought to Meerut today
आवास पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

कमलानगर निवासी कारोबारी आशीष गोयल (37) और उनकी पत्नी ज्योति गोयल (36) और सात वर्षीय बेटे शिवेन के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। फ्लाईट से बंगलूरू पहुंचने के बाद मंगलवार देर रात को वे दोस्त की नेक्सन कार से तिरुपति के लिए चले थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Couple died in an accident during Tirupati Balaji Yatra, bodies brought to Meerut today
बालकनी से झांकते लोग - फोटो : अमर उजाला

तिरुपति बालाजी मंदिर से 12 किमी पहले चित्तूर के पागला थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में साइड से घुस गई थी। आशीष और ज्योति आगे की सीट पर थे, दोनों की माैके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Couple died in an accident during Tirupati Balaji Yatra, bodies brought to Meerut today
आवास पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

पिछली सीट पर बैठा शिवेन बच गया। मौत की सूचना पर बुधवार सुबह आशीष के छोटे भाई वैभव, ममेरा भाई आयुष और साला मनीष आंध्र प्रदेश पहुंच गए। भाई वैभव ने बताया कि गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद आज शव घर लाए गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed