फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का उल्लंघन, किसी को बनाया मुर्गा तो किसी को पीछे दौड़ाया, देखें तस्वीरें

Fri, 10 Apr 2020 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Apr 2020 12:13 AM IST
सार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर किसी को मुर्गा बनना पड़ा तो किसी को पुलिस ने लाठी लेकर पीछे की ओर दौड़ा दिया।

विज्ञापन
Corona Update, Police has taken action against people for violating lockdown in Saharanpur
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के कारण सहारनपुर शहर के प्रभावित क्षेत्र ढोली खाल, लुहानी सराय सहित अन्य जगहों पर रहने वाले लोगों को तो घरों में कैद रहना ही पड़ा। लेकिन इन क्षेत्रों की ओर जाने वालों से लेकर दूसरे मार्गों पर भी अन्य लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। पुलिस चेकिंग में पकड़े गए किसी को मुर्गा बनना पड़ा तो किसी को पुलिस टीमों ने लाठी लेकर पीछे की ओर दौड़ा दिया। कई अन्य परेशानियां भी सामने आई।

Corona Update, Police has taken action against people for violating lockdown in Saharanpur
चेकिंग करती सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पहले मुर्गा बनो, फिर बताना क्यों जाना है...
ढोली खाल के पास अंबाला रोड की ओर जा रहे कुछ वाहन चालकों को कोर्ट रोड पर ही रोक लिया गया। पुलिस टीम के अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार भी चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान किसी ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताया तो किसी ने दवा लेने की बात कही। कुछ ने बैंक जाने की परेशानी बताई। चेकिंग टीम ने इनसे कहा, पहले मुर्गा बनो, फिर बताना क्यों जाना है...।

Corona Update, Police has taken action against people for violating lockdown in Saharanpur
लॉकडाउन का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

साहब... दूध तो ले जाने दो, ग्राहकों के फोन आए हैं
सील किए गए ढोली खाल और लुहानी सराय में जाने वाले मार्गों पर लगे बैरियर पर कुछ दूध वाले भी कैन लेकर पहुंचे। एक दूध विक्रेता ने चेकिंग टीम से अनुरोध किया कि दूध तो ले जाने दो, ग्राहकों के फोन आ रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ लोगों ने बताया कि यहां आ रही सरकारी टीमों के मदद से दूध और कुछ सामान मंगवाया गया है, मगर सबके लिए यह व्यवस्था नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Update, Police has taken action against people for violating lockdown in Saharanpur
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मां की दवा लेकर जाना है, बस वो ले जाने दो
स्कूटी पर आए लोगों में से एक ने चेकिंग टीम से कहा कि नखासा बाजार में मां की दवा लेकर जाना है। वे मेन रोड से जाएंगे, बस दवा ले जाने दो। इस पर टीम ने कहा कि उस तरफ जाना है तो दूसरे रास्तों से जाओ। यहां से एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Corona Update, Police has taken action against people for violating lockdown in Saharanpur
चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला

यहां सिर्फ सरकारी टीम जाएगी, अब आप लोग नहीं
लुहानी सराय की ओर जाने की कोशिश करने वाले तीन लोगों को श्रीराम चौक के पास रोक लिया गया। एक संस्था से जुड़े इन लोगों ने राशन पहुंचाने की बात कही। लेकिन उनसे कहा गया कि अब राशन देना हो या दवा, सारा काम सरकारी टीम ही करेगी। प्रभावित क्षेत्रों से बाहर मदद करना चाहें तो कर लें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed