फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: इलाके सील होने की सूचना से मचा हड़कंप, कोरोना का खतरा भूल बाजार में उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Thu, 09 Apr 2020 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Apr 2020 01:18 AM IST
सार

मेरठ में बुधवार को यह अफवाह फैल गई कि पूरा मेरठ जिला सील किया जाएगा। ऐसे में लोगों ने कोरोना का खतरा भूल बाजार में दौड़ लगा दी।

विज्ञापन
Corona Update, gathered of peoples in market after many areas sealed in Meerut during lockdown
मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार द्वारा मेरठ शहर के 11 स्थानों को पूरी तरह सील करने का आदेश जारी किया गया। इससे पहले शाम पांच बजे यह अफवाह थी कि पूरा मेरठ जिला सील किया जाएगा और राशन, सब्जी की दुकानें तक नहीं खुलेंगी। ऐसे में लोगों ने बाजारों की तरफ दौड़ लगा दी। गलियों की राशन की दुकानों से लेकर नवीन सब्जी मंडी, लोहिया नगर मंडी और मेडिकल स्टोरों, पेट्रोल पंप पर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। आगे देखिए तस्वीरें-

Corona Update, gathered of peoples in market after many areas sealed in Meerut during lockdown
सामान ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

राशन, सब्जी और अन्य सामान खरीदने की आपाधापी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन तक को भूल गए। खरीददारी की होड़ में किसी को यह ख्याल नहीं रहा कि इस भीड़ में यदि कोई कोरोना संक्रमित मरीज हुआ तो क्या होगा। लोगों को फिक्र थी तो बस बाजार बंद होने की और घर में राशन जमा करने की।

Corona Update, gathered of peoples in market after many areas sealed in Meerut during lockdown
सामान ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

नवीन सब्जी मंडी से लोगों को खदेड़ा
जिला सील होने की बात सुनकर नवीन सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग एक साथ दो से तीन बोरे आलू ले जाते नजर आए। यहां भीड़ बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत मंडी बंद करवाई और यहां पहुंचे सभी लोगों को खदेड़कर घर पर रहने की सलाह दी। यहां एक घंटे के भीतर ही लगभग 900 बोरे आलू बिक गए। यहां प्र्र्र्रति बोरा 100 रुपये ज्यादा रेट पर आलू बिके। ऐसा ही कुछ हाल लोहिया नगर मंडी में भी नजर आया। यहां भी लोगों की भीड़ उमड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Update, gathered of peoples in market after many areas sealed in Meerut during lockdown
सामान लेने के लिए दौड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा सदर सब्जी मंडी, गढ़ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी, गंगानगर, पल्लवपुरम क्षेत्रों में भी गली मोहल्ले की सब्जी की दुकानों पर लोगों की लाइनें लगी नजर आईं। कुछ इलाकों में निर्धारित रेट से ज्यादा रेट पर भी सब्जियां बिकीं। महानगर के सदर दालमंडी, कोटला बाजार, लाला का बाजार, खैर नगर का दावा बाजार, सदर बाजार आदि सहित कॉलोनियों के छोटे-छोटे बाजार में दुकानों पर लोग सामान खरीदते नजर आए। वहीं भावनपुर क्षेत्र में भी किराना और सब्जी की दुकानों पर भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
Corona Update, gathered of peoples in market after many areas sealed in Meerut during lockdown
सामान खरीदकर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्सएप पर लिस्ट, मैसेज मिलते ही लेने पहुंच रहे सामान
भावनपुर, गंगानगर समेत कई इलाकों में तो किराना दुकानदारों ने ग्राहकों को अपना व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध करा रखा है। ग्राहक व्हाट्सएप के जरिये इन्हें सामान की लिस्ट भेज देते हैं और दुकानदार दुकान का शटर बंद कर दुकान के अंदर बैठकर सामान पैक करते हैं। इसके बाद लोगों को मैसेज कर ऑर्डर उठाने की सूचना देते हैं। कई लोगों को ये दुकान संचालक होम डिलिवरी भी कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed