फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसा लाॅकडाउन: धूप तेज हुई तो जूते-चप्पल गोल घेरों में रखकर छांव में लगा रहे भीड़, दोपहर तक भी नहीं टूटीं लाइनें, तस्वीरें

Wed, 08 Apr 2020 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update west up news: people are not following Lockdown in many district of western UP
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

कोराना वायरस महामारी से बचाव को लेकर देश भर में लाॅकडाउन चल रहा है। लेकिन पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में लोग लाॅकडाउन को लेकर संजीदा होते नहीं दिख रहे हैं। राशन की दुकानों, सब्जी मंडी में सुबह से ही लोगों पहुंचने का सिलसिला जारी हो जाता है। सबसे ज्यादा भीड़ बैंकों के बाहर जमा होती है, दोपहर तक भी लंबी लाइनें लगी रहती हैं। जहां सोशल डिस्टेंसिंग को तार तार किया जा रहा है। देखें ये तस्वीरें-

Lockdown update west up news: people are not following Lockdown in many district of western UP
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

बागपत जिले में सड़कों पर पुलिस के डर से लाॅकडाउन का पालन हो रहा है लेकिन बाजार और बैंकों पर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। वहीं इस तरह बढ़ती भीड़ कोरोना संक्रमण के लिए बड़ा खतरा है। वहीं कई स्थानों पर भीड़ के नियंत्रण को लेकर पुलिस का रवैया ढीला दिखाई पड़ रहा है।ऐसे में कई व्यापारियों व नेताओं ने प्रशासन के समक्ष इस पर नाराजगी जताई है।

Lockdown update west up news: people are not following Lockdown in many district of western UP
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

बिजनौर में बुधवार को बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर सवेरे से ही लंबी लाइनें लग जाती हैं। इसके कारण खाताधारकों को कई घंटे धूप में खड़ा रहना पड़ता है। हालांकि पुलिस ने बैंकों के बाहर गोल घेरे बनाए हुए हैं लेकिन कई स्थानों पर दोपहर तक लंबी कतारें लगीं तो लोगों ने अपनी बारी का इंतजार करने तक अपने जूते चप्पलों को गोल घेरों में रख दिया और खुद छांव में समूह बनाकर खड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown update west up news: people are not following Lockdown in many district of western UP
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

शामली जिले में लॉकडाउन के बीच सुबह साढ़े छह बजे से तीन घंटे तक राशन, सब्जी और जरूरी सामानों की दुकानें खुली। लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर सामान खरीदा। आज सोशल डिस्टेंस इन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया बैंकों के बाहर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बैंक के बाहर खड़े लोगों को निर्धारित दूरी पर खड़ा किया। 

विज्ञापन
Lockdown update west up news: people are not following Lockdown in many district of western UP
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala

मेरठ देहात में सुबह से ही बैंकों के बाहर खाताधारकों की भीड़ लग जाती है। जनधन योजना के तहत अपने खाते से रुपये निकलवाने के लिए काफी संख्या में महिलाएं बैंकों के बाहर पहुंच गईं। यहां पुलिस तैनात होने के बावजूद लोग भारी संख्या में एकत्र हो जाते हैं। कई जगह खाताधारक तेज धूप के बावजूद लाइनों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed