सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मंच से टॉपर्स को बुलाए जाने की घोषणा हुई तो तालियों का शोर बढ़ता चला गया। सीसीएसयू में ये पहला मौका था जब कुलाधिपति ने 220 मेधावियों को उनकी माताओं के साथ मंच पर मेडल पहनाए। विवि के 36वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलने से हर किसी का चेहरा खिल गया। 327 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि दी गई।
2 of 10
चंचल शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। सीसीएसयू कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विवि की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि नैक मूल्यांकन में विवि को ए प्लस-प्लस ग्रेड मिला है। विवि शोध गुणवत्ता व वेब ऑफ साइंस में 39 पेटेंट्स, 52 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू द्वारा विवि देश में 68वीं रैकिंग हासिल कर चुका है। वीसी ने कहा कि खेलो इंडिया में विवि प्रदेश में प्रथम व देश में 15वें स्थान पर रहा।
3 of 10
आकाश प्रधान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान करतीं राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने बताया कि विवि 222 एकड़ में फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में नवाचारी कार्यक्रमों के अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यरत है। विवि प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान हैं, जो कि सौर ऊर्जा से विद्युत का उत्पादन करता है। उन्होंने विवि की उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन किया।
4 of 10
निक्की बालियान को स्वर्ण पदक दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार दो विद्यार्थियों को मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक
विवि कुलपति ने बताया कि पहली बार वर्ष 2024 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक दो विद्यार्थियों को दिया गया। यह पदक एमएससी गणित की चंचल शर्मा व एमएससी गणित के ही छात्र आकाश प्रधान को मिला है। डाॅ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक एमपीएड की छात्रा निक्की बालियान को दिया गया।
5 of 10
खुशी शर्मा को स्वर्ण पदक दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
किसान ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित पुरस्कारों में चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार बीएससी कृषि में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी शर्मा और बीएससी कृषि में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वंशज को प्रदान किया गया।