फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

400 लोगों के धर्मांतरण का मामला: तीन महिलाओं को भेजा जेल, थाने में जमकर हंगामा, देखिए तस्वीरें

Sat, 29 Oct 2022 09:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Oct 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Conversion in Meerut: three women sent to jail in case of conversion of 400 people
महिलाएं। - फोटो : amar ujala

मेरठ के मंगतपुरम में 400 लोगों को धर्मांतरण कराने के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने नामजद तीन महिला रीना, तितली और प्रेमा को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। वहीं फरार चल रहे छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं ने ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया। 



आरोप है कि कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी खाली करने का उन पर दबाव बना रहे हैं।

Conversion in Meerut: three women sent to jail in case of conversion of 400 people
हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मंगतपुरम में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले करीब 100 लोगों को साथ लेकर भाजपा नेता दीपक शर्मा ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि ईसा मसीह धर्म को मानने वाले कुछ लोग झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का धर्मांतरण करना चाहते हैं। करोना कल में लॉकडाउन लगने के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की आर्थिक मदद और खाने का सामान उपलब्ध करने के बाद उनका धर्मांतरण कराया गया।

Conversion in Meerut: three women sent to jail in case of conversion of 400 people
थाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं मंगतपुरम में धर्मांतरण करने के लिए दिल्ली के मुकेश पाचरा ने करीब दो साल तक पाठशाला लगा दी। अब दीपावली के शुभ अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को पूजा तक नहीं करने दी और देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ डाले। जिस पर लोगों ने धर्मांतरण होने की शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Conversion in Meerut: three women sent to jail in case of conversion of 400 people
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं एसएसपी के आदेश पर तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि नामजद तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महिलाओं के अलावा पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
Conversion in Meerut: three women sent to jail in case of conversion of 400 people
धर्मांतरण का मामला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। दिल्ली के मुकेश पाचरा और उसके नौकर अनिल की तलाश में एसओजी के साथ सर्विलांस की टीम को भी लगा दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed