फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की पाठशाला: SP ने छात्र-छात्राओं के हर सवाल का दिया जवाब, कार्यक्रम की तस्वीरें हैं खास

Sat, 29 Oct 2022 04:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Oct 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Aprajita 100 Million Smiles: SP Neeraj Kumar has suggestion to students in Police ki Pathshala
बागपत में पुलिस की पाठशाला। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में शनिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ एसपी नीरज कुमार जादौन, स्कूल प्रबंधक अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी, प्रबंध समिति सदस्य अविका चौधरी, प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने संयुक्त रूप से किया। 



एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण अपने सामने कुछ गलत न होने दें और कुछ भी गलत होता देखकर पुलिस से शिकायत करें। अगर कोई भी अपराध होता देखकर हम शांत रहेंगे तो अपराध करने वालों का हौसला बढ़ जाता है। वह अगली बार उससे बड़ा अपराध करता है।

Aprajita 100 Million Smiles: SP Neeraj Kumar has suggestion to students in Police ki Pathshala
एसपी नीरज कुमार। - फोटो : amar ujala

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में कुछ नहीं है। शिक्षा के साथ ही अपने रुचि वाले क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। कहा कि हर किसी को अपना लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना चाहिए, उससे हमारा ध्यान नहीं भटकता है और लक्ष्य आसान हो जाता है। असफलता मिलने पर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि असफलता से सीखकर नया करके आगे बढ़ना चाहिए।

Aprajita 100 Million Smiles: SP Neeraj Kumar has suggestion to students in Police ki Pathshala
पुलिस की पाठशाला। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की जरूरत नहीं है तो छात्र-छात्राएं उससे दूर रहें और उस पर निजी जानकारी साझा न करें। एसपी ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aprajita 100 Million Smiles: SP Neeraj Kumar has suggestion to students in Police ki Pathshala
पुलिस की पाठशाला। - फोटो : amar ujala

कठिन परिश्रम करें और आगे बढ़े : अक्षय चौधरी
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के निदेशक अक्षय चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वह कठिन परिश्रम शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा सभी के लिए होता है। 

विज्ञापन
Aprajita 100 Million Smiles: SP Neeraj Kumar has suggestion to students in Police ki Pathshala
पुलिस की पाठशाला। - फोटो : amar ujala

प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ ही हर किसी को जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए और खुद को साबित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। निदेशक अक्षय चौधरी ने एसपी नीरज कुमार जादौन को स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान स्कूल कॉर्डिनेटर अमित शर्मा, वरुण कुमार के अलावा अरुण कुमार, सुमित शर्मा, अनिल, प्रीति आर्य, प्रियंका भटनागर, विपिन सिंह, दीपक पांचाल आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed