फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैपिड और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का तेजी से चल रहा निर्माण, सामने आई ये नई जानकारी, देखें तस्वीरें

Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of Rapid and Dedicated Freight Corridor is going on fast in Uttar Pradesh
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ मालगाड़ी तो दूसरी ओर यात्री रेलगाड़ी के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल से सफर सुहावना बनाने के लिए कवायद जारी है। पश्चिम बंगाल के दनाकुनी से वाया मेरठ, लुधियाना तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। केंद्र सरकार की नजर दोनों प्रोजेक्ट पर हैं। दोनों प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक से भी सहायता मिली है।

Construction of Rapid and Dedicated Freight Corridor is going on fast in Uttar Pradesh
रैपिड रेल का कार्य जारी है - फोटो : सोशल मीडिया

रैपिड रेल
- दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल से सफर सुहावना बनाने के लिए कवायद जारी है। पहले चरण में रैपिड रेल के 19 किमी का कार्य साहिबाबाद से दुहाई तक किया जा रहा है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने ड्रोन से वीडियो बनाकर अपनी साइट के यूट्यूब पेज पर अपलोड किया है। इसमें दुहाई में बनाए जा रहे पिलर को दिखाया गया।

Construction of Rapid and Dedicated Freight Corridor is going on fast in Uttar Pradesh
रैपिड रेल लिए निर्माण जारी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा मेरठ-दिल्ली रोड पर बिना किसी बाधा के वाहनों का आवागमन भी वीडियो में दिखाया गया है। इस कार्य को वर्ष-2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जिससे शताब्दीनगर तक रैपिड रेल का संचालन किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Construction of Rapid and Dedicated Freight Corridor is going on fast in Uttar Pradesh
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - फोटो : सोशल मीडिया

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
- खुर्जा तक चालू ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का संचालन भदान से खुर्जा तक हो चुका है। इस ट्रैक पर कई मालगाड़ियों का ट्रायल किया जा चुका है। इसके आगे अब मेरठ से होते हुए ट्रैक को लुधियाना तक जाना है।

विज्ञापन
Construction of Rapid and Dedicated Freight Corridor is going on fast in Uttar Pradesh
रैपिड रेल और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का कार्य जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्विटर एकाउंट पर ड्रोन से ली गई ट्रैक की फोटो अपलोड की गई है। मेरठ में मोहिउद्दीनपुर के पास से होते हुए सकौती से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर गुजरेगा। इसे वर्ष-2021 तक गुजारा जाना है। इसके चलने के बाद मालगाड़ी इस ट्रैक से ही गुजरेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed