महिला कांस्टेबल अनीता सिंह की सुसाइड की वजह तो सामने नहीं आई लेकिन, कई ऐसे सवाल है जो अनसुलझे रह गए हैं। महिला की शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था। जबकि नौकरी को लगे सिर्फ दो साल ही हुए थे। आगे देखिए सुसाइड की ये 7 तस्वीरें:-
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अनीता की पोस्टिंग यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली में थी। वहीं, शहर कोतवाली के साथी पुलिसकर्मी भी गमगीन हैं।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग में वर्ष 2016 बैच की महिला आरक्षी अनीता सिंह पुत्री भूदेव प्रसाद निवासी नंगला दयाल अलीगढ़ को पहली ही पोस्टिंग शहर कोतवाली में मिली थी। साथी पुलिसकर्मियों विजय चौधरी, नरेशपाल व विशाल के अनुसार अनीता सिंह मृदुभाषी थी। ड्यूटी के प्रति हमेशा जिम्मेदार रहने वाली अनीता ने पोस्टिंग होने के बाद करीब डेढ़ साल पूर्व साकेत कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी के मकान की दूसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था।
4 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 23 नवंबर 2017 को शिवांक से शादी होने के बाद भी अनीता इसी मकान में रहती रही, जबकि उसका पति गाजियाबाद से एक पखवाड़े में दो-तीन दिन के लिए यहां आ जाता था। अनीता अब अपना ट्रांसफर गाजियाबाद ही कराने के लिए प्रयासरत थी, ताकि पति-पत्नी दोनों एक साथ ही रह सकें।
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पति शिवांक का कहना है कि अनीता का ट्रांसफर हो चुका था और रिलीविंग की डेट फिक्स कराने के लिए वह एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिलना चाहती थी। इसीलिए उसने बुधवार दोपहर को पुलिस ऑफिस यह देखने के लिए भेजा था कि एसएसपी ऑफिस में मौजूद हैं अथवा नहीं।