फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून और हाथरस कांड के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी, तस्वीरें

Tue, 06 Oct 2020 04:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Oct 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against agricultural law and Hathras scandal in Muzaffarnagar
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कृषि कानून और हाथरस प्रकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Congress workers protest against agricultural law and Hathras scandal in Muzaffarnagar
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सलाहकार व पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू शामिल हुए।

Congress workers protest against agricultural law and Hathras scandal in Muzaffarnagar
मोटरसाइकिल भी पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानून और हाथरस प्रकरण के विरोध में किये गए प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व बाइकें लेकर पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना मोड़ तिराहे से शामली रोड, ईदगाह, हनुमान चौक व शिव चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress workers protest against agricultural law and Hathras scandal in Muzaffarnagar
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जुलूस जीआईसी मैदान महावीर चौक पर संपन्न हुआ। जहां प्रदेश पदाधिकारियों ने कृषि कानून व बढ़ते अपराध को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भाषण दिए।

विज्ञापन
Congress workers protest against agricultural law and Hathras scandal in Muzaffarnagar
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, जुनैद रहुफ सहित हजारों की संख्या में किसान व कार्यकर्ता शामिल हुए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed