उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कृषि कानून और हाथरस प्रकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून और हाथरस कांड के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय सलाहकार व पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू शामिल हुए।
कृषि कानून और हाथरस प्रकरण के विरोध में किये गए प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व बाइकें लेकर पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना मोड़ तिराहे से शामली रोड, ईदगाह, हनुमान चौक व शिव चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
बता दें कि जुलूस जीआईसी मैदान महावीर चौक पर संपन्न हुआ। जहां प्रदेश पदाधिकारियों ने कृषि कानून व बढ़ते अपराध को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ भाषण दिए।
सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, जुनैद रहुफ सहित हजारों की संख्या में किसान व कार्यकर्ता शामिल हुए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/