फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोचिंग संचालक की हत्या: पहली करवाचौथ भी नहीं मना पाई पत्नी, त्योहार से पहले ही उजड़ा मांग का सिंदूर

Wed, 04 Nov 2020 01:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
coaching center owner murder in meerut, wife could not celebrate karva chauth 2020
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे फलावदा में में मंगलवार को एक कोचिंग सेंटर संचालक  सोनू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सोनू की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी और इस बार उसकी पत्नी का पहला करवा चौथ है लेकिन अफसोस कि त्योहार से पहले ही बदमाशों ने उसके माथे का सिंदूर उजाड़ दिया। आगे पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी:- 

coaching center owner murder in meerut, wife could not celebrate karva chauth 2020
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

सोनू की हत्या किए जाने की सूचना पर आक्रोशित ग्रमीणों ने मवाना फलावदा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली आडी तिरछी खड़ी कर दीं। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, नेता आकाश गुर्जर आदि पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों के लिए एक करोड़ की आर्थिक मदद और पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।

हंगामे की सूचना सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार अजय उपाध्याय और कई थानों की फोर्स पहुंची। उन्होंने लोगों समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। शाम को एसपी देहात अविनाश पांडेय व एसडीएम प्रशासन मदन सिंह भी पहुंचे। लेकिन लोगों ने मांगे पूरी होने तक जाम खोलने से इनकार कर दिया।


 
coaching center owner murder in meerut, wife could not celebrate karva chauth 2020
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

करीब सात घंटे तक मार्ग बंद रहा। इस दौरान एसपी देहात से एक युवक ने अभद्रता कर दी। वह नशे में था। एसपी ने युवक को गिरफ्तार करा दिया। लाठियां फटकार कर जाम भी खुलवा दिया। इस पर सपा नेता सीमा प्रधान ने विरोध जताया। उन्होेंने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
coaching center owner murder in meerut, wife could not celebrate karva chauth 2020
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पति के साथ पहली करवाचौथ भी नहीं मना पाई नेहा
सोनू की 28 फरवरी को नेहा से शादी हुई थी। नेहा का पहला करवा चौथ था। लेकिन हत्यारों ने त्योहार से पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। सोनू चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। एक भाई की फायर ब्रिगेड में कुछ माह पहले ही नौकरी लगी है। दूसरे भाई का भी यूपी पुलिस में चयन हो चुका है।

विज्ञापन
coaching center owner murder in meerut, wife could not celebrate karva chauth 2020
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला

बिना नंबर की स्कूटी से आए थे हत्यारे
घटना स्थल के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने देखी। उसमें एक स्कूटी पर दो युवक सोनू के पीछे चलते नजर आए हैं। स्कूटी बिना नंबर की थी। कुछ लोगों ने बताया कि सुबह 7:30 बजे से स्कूटी सवार ताक में थे। हत्यारे आसपास क्षेत्र के हो सकते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सोनू की किसी से रंजिश नहीं थी। कुछ लोगों ने बताया कि मवाना में किसी सेंटर संचालक ने सोनू के पोस्टर फाड़ दिए थे। इसको लेकर कहासुनी हुई थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने भी जांच पड़ताल की। मोहित से भी पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed