मुजफ्फरनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में तैनात एएसपी टिंकी की मौत के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने उसे अंतिम विदाई दी तो हर किसी की आंखें छलक उठीं। अपनी छह साल की नौकरी में एएसपी टिंकी ने कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा किया।
ASP टिंकी की मौत से यूपी पुलिस में मातम, छह साल की नौकरी में किए थे 49 सनसनीखेज खुलासे, पढ़ें शौर्यगाथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एएसपी श्वान क्यूटिक्स उर्फ टिंकी का बीमारी के चलते मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में सोमवार देर रात निधन हो गया। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ टिंकी का अंतिम संस्कार किया गया।
करीब छह साल पूर्व डॉग स्क्वॉड की अहम कड़ी श्वान क्यूटिक्स उर्फ टिंकी की एएसपी पद पर पुलिस मुख्यालय से नियुक्ति की गई थी। एएसपी श्वान टिंकी पिछले कुछ समय से आंतों की बीमारी से पीड़ित हो गई थी। टिंकी का उपचार मेरठ के वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में चल रहा था। सोमवार देर रात उपचार के दौरान ही टिंकी का निधन हो गया।
एएसपी टिंकी के निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह एएसपी टिंकी का शव पुलिस लाइन लाया गया।
पुलिस लाइन में एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल आंतिल सहित अन्य अफसरों ने टिंकी को पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ टिंकी के शव का पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक के पास अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एएसपी टिंकी ने अपने छह साल के कार्यकाल में जनपद मुजफ्फरनगर व शामली की कुल 49 घटनाओं का खुलासा किया। इनमें शामली की हत्या की दो घटनाएं और शेष जनपद की हैं।
एएसपी टिंकी ने जिन घटनाओं का खुलासा किया, उनमें मुख्यत: हत्या, लूट और चोरी जैसी बड़ी घटनाएं ही शामिल हैं।
एएसपी टिंकी जनपद में हुई कई हत्याओं के सनसनीखेज खुलासे कर चुकीं है। इनमें सर्वाधिक चर्चित वारदात भौराकलां और वहलना की रही थी। करीब ढाई साल पूर्व शहर से सटे गांव वहलना में किशोर की लाश जंगल में मिली थी, जिसकी गर्दन पर किसी जंगली जानवर के हमले के निशान थे।
ग्रामीणों व परिजनों ने इसे जंगली जानवर के हमले से मौत बताते हुए कार्रवाई से इंकार किया, लेकिन जांच में यह हत्या का मामला निकला, जिसमें गांव के ही एक युवक ने प्रेम संबंध खुलने के डर से किशोर की हत्या की थी।