फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2022: सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ महापर्व संपन्न, किया छठ मैया का गुणगान, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2022 12:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2022: Chhath Mahaparva concluded by offering arghya to the sun, praised Chhath Maiya, see photos
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में छठ पूजा महोत्सव में रविवार को व्रती महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं का सैलाब घाटों पर उमड़ पड़ा। जल कुंडों और सरोवरों में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और उनका गुणगान किया।



व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्यदेव और छठ मैया से परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। निर्जल व्रत होने के बावजूद कुछ जगहों पर श्रद्धालु पेट के बल लेटकर और अन्य कष्ट उठाकर भी पहुंचे। घरों की छतों पर कृत्रिम जल कुंड बनाकर भी पूजन किया गया।

सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाएं फलों और सब्जियों से भरी टोकरी लेकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ पंडालों तक पहुंचीं। पूजन पंडालों और मेला स्थलों को रंगीन लाइटों से सजाया गया। पंडालों में डीजे, ढोल बजाए जा रहे थे। पूजन स्थलों पर महिलाओं ने कुंड के सामने धूप, दीप जलाए। छठ मैया की कथा पढ़ी गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुई थी कहासुनी

तालाब की मिट्टी से मां का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाया गया। सूर्य अस्त होने से पूर्व महिलाएं घुटनों तक कुंड में खड़ी हो गई। विधि विधान से सूर्य देव की उपासना की गई। गगोल तीर्थ पर देर रात तक मेला लगा रहा।

Chhath Puja 2022: Chhath Mahaparva concluded by offering arghya to the sun, praised Chhath Maiya, see photos
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
मेलों का लुत्फ उठाया, आतिशबाजी भी की
जेलचुंगी स्थित रामलीला ग्राउंड पर मेले का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल और भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया। मेला स्थल पर मां का भव्य दरबार सजाया गया। सेवा पंडाल में श्रद्धालुुओ के बैठने की व्यवस्था की गई। बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
 
Chhath Puja 2022: Chhath Mahaparva concluded by offering arghya to the sun, praised Chhath Maiya, see photos
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

मेले का लुत्फ उठाया और आतिशबाजी भी की। मंजू गोस्वामी, सीता, प्रमिला, संगीता, गोपाल मुखिया, ललिता, विनीता, गीता आदि व्रती ने पूजन किया। आयोजन को सफल बनाने में जीवन, लक्ष्मण, राजू गोस्वामी, दिनेश और श्रवण का योगदान रहा। रोहटा रोड पर राजनंदनी, माधुरी, रितु, रामनाथ व्रती रहीं। मोहल्लो के 8 परिवार सामूहिक पूजन में शामिल हुए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2022: Chhath Mahaparva concluded by offering arghya to the sun, praised Chhath Maiya, see photos
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
गगोल तीर्थ पर भी काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
गगोल तीर्थ का आयोजन भी आकर्षक रहा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजन कर रहीं परतापुर निवासी रेखा ने बताया कि 25 वर्ष से वह व्रत करती आ रही हैं। मां ने हर मुराद को पूरा किया है। गगोल तीर्थ पर पहुंचे दीपक प्रजापति ने बताया कि पहले मां व्रत रखती थीं। इस बार व्रत पत्नी सपना रख रही है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा है।

 
विज्ञापन
Chhath Puja 2022: Chhath Mahaparva concluded by offering arghya to the sun, praised Chhath Maiya, see photos
छठ महापर्व की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
यूनिवसिटी कैंपस में परिवारों ने किया पूजन
सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रतिभा चौबे के आवास पर संध्या कालीन छठ पूजा का आयोजन किया गया। आधा दर्जन परिवार फल सब्जी से भरी टोकरी लेकर पहुंचे। यहां कृत्रिम कुंड में खड़े होकर महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान निशा, सरोज पांडेय, अपर्णा सिंह, के तिवारी, सुनीता, नीतू आदि रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed