खग्रास चंद्रग्रहण बुधवार (26 मई) वैशाख पूर्णिमा को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण इस संवत्सर का पहला ग्रहण होगा। खास बात यह है कि चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि ग्रहण का आरंभ जब होगा उस समय देश में दिन निकला होगा। ऐसे में कुछ क्षेत्रों में ग्रस्तोदय के रूप में इस ग्रहण को देखा जा सकता है। इसके सूतक का विचार भी संपूर्ण देश में नहीं होगा। जिन स्थानों पर ग्रहण दिखेगा, वहीं पर सूतक का विचार रहेगा।
Chandra Grahan 2021: 26 मई को पहला चंद्रग्रहण, पूरे साल में होंगे चार ग्रहण, जानें समय और तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूतक एवं ग्रहण काल में ईश्वर एवं अपने इष्टदेव की आराधना, जप, तर्पण आदि कृत्यों का संपादन कल्याणकारी होता है। ग्रहण के बाद स्नान, दानादि करना शुभ होगा।
यह रहेगा चंद्र ग्रहण का समय
ग्रहण प्रारंभ - अपराह्न 03.15 बजे
खग्रास प्रारंभ - शाम 04.40 बजे
ग्रहण मध्य - 04.49 बजे
खग्रास समाप्त - 04.58 बजे
ग्रहण समाप्त - 06.23 बजे
इस वर्ष होंगे चार ग्रहण
इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण होंगे।
पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को होगा और दूसरा चार दिसंबर को लगेगा। इसके साथ पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा।