फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का चक्का जाम, बीच हाईवे पर खड़े किए ट्रैक्टर, बोले-लंबी लड़ाई को तैयार

Fri, 26 Mar 2021 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Mar 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam in opposition to agricultural laws, tractors parked on the middle highway, ready for long battle
भाकियू का चक्का जाम - फोटो : amar ujala
कृषि कानूनों के खिलाफ चार माह से चल रहे आंदोलन कर रहे किसानों ने आज यूपी में हाईवे जाम करने का एलान किया। शुक्रवार को मेरठ बागपत मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने हाईवे जामकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तस्वीरों में देखें भारतीय किसान यूनियन का चक्का जाम -
Chakka jam in opposition to agricultural laws, tractors parked on the middle highway, ready for long battle
भाकियू का चक्का जाम - फोटो : amar ujala
मेरठ के दौराला में भाकियू कार्यकर्ता हाइवे पर धरना देकर बैठे रहे। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राम बोस के नेतृत्व में तहसीलदार अवनीश कुमार व सीईओ आरपी शाही को ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म किया। 
Chakka jam in opposition to agricultural laws, tractors parked on the middle highway, ready for long battle
भाकियू का चक्का जाम - फोटो : amar ujala
किसानों के दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली सड़क बंद करने के चलते अन्य सीमाओं पर दबाव बढ़ गया। डाबर तिराहे से वाहन को यूपी गेट की ओर नहीं आने दिया जा रहा है। इससे कौशांबी, वैशाली, लिंकरोड, मोहननगर, गौड़ ग्रीन एवन्यू कट, खोड़ा नहर पुश्ता रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है। कुछ दूरी का सफर तय करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chakka jam in opposition to agricultural laws, tractors parked on the middle highway, ready for long battle
भाकियू का चक्का जाम - फोटो : amar ujala

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे चक्का जाम शुरू किया और नेशनल हाईवे ट्रैक्टर ट्राॅली खड़े कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के आगे किसान नहीं झुकेंगे। किसान लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Chakka jam in opposition to agricultural laws, tractors parked on the middle highway, ready for long battle
भाकियू का चक्का जाम - फोटो : amar ujala
बागपत के रमाला में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली सहारनपुर हाईवे, जिवाना टोल प्लाजा पर भी किसानों ने चक्का जाम किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed