केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल की परीक्षा में 86.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। खास बात यह है कि सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी हैं। ऑल इंडिया टॉपर्स ने दिया छात्रों को ये मंत्र...
2 of 6
नंदिनी गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
नंदिनी गर्ग के पिता राजीव गर्ग स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर हैं। नंदिनी का कहना है कि वह चार से पांच घंटे का समय पढ़ाई को देती थीं। कामयाबी के पीछे अभिभावकों की प्रेरणा और गुरुजनों का पूर्ण सहयोग रहा। वह इंजीनियरिंग करके सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। उनकी हॉबी किताबें पढ़ना और डांसिंग है।
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता राजीव गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर चुके हैं। फिलहाल अपने भाई रितेश गर्ग के साथ स्कॉटिश स्कूल के डायरेक्टर हैं। मां शालू गर्ग गृहणी हैं, मगर आर्किटेक्ट की पढ़ाई किए हैं। दादा राजकुमार गर्ग स्कूल चेयरमैन हैं, जबकि राजकुमार गर्ग के भाई विजय कुमार गर्ग यूपी पुलिस में आईजी के पद से सेवानिवृत्त हैं। वहीं नंदिनी का बड़ा भाई रोहन गर्ग 12 की पढ़ाई कर रहा है, छोटा भाई माधव गर्ग कक्षा तीन का छात्र है।
4 of 6
अक्षत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर से अक्षत वर्मा ने 500 में से 498 अंक लाकर ऑल इंडिया में दूसरा स्थान हासिल किया है। अक्षत वर्मा के पिता देवेंद्र वर्मा लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में मैथ्स के टीचर हैं। मां नीतू वर्मा भी डीएवी डिग्री कॉलेज में बायोलॉजी की अध्यापिका हैं। अक्षत का सपना इसरो का बड़ा वैज्ञानिक बनना है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आदर्श मानता है।
अक्षत ने बिना ट्यूशन के यह कामयाबी हासिल की है। उसका कहना है यदि बिना मानसिक तनाव के लक्ष्य निर्धारित कर पूरी प्लानिंग के साथ पढ़ाई की जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है।