फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसीनो पर छापा: मुंबई की मॉडल्स सर्विस में लगी थीं, एक लाख रुपये थी एंट्री फीस, भनक लगते ही भागे कई रईसजादे

Tue, 22 Oct 2024 12:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Oct 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Casino in Meerut: Mumbai models were engaged in service, entry fee was one lakh rupees
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गढ़ रोड स्थित थ्री स्टार होटल हारमनी इन में पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा। यहां दिल्ली और मुंबई की माॅडल्स को ग्राहकों की टेबल पर सर्विस देने के लिए लगाया हुआ था। ये माॅडल्स आधे-अधूरे कपड़ों में फ्लोर पर डांस कर रही थीं। शहर के तकरीबन 50 रईसजादे इस कैसीनो में पहुंचे थे लेकिन पुलिस के छापे की भनक लगते ही 35 से ज्यादा लोग फरार हो गए। पुलिस ने माैके से 15 रईसजादों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 


 
Casino in Meerut: Mumbai models were engaged in service, entry fee was one lakh rupees
होटील में पकड़े गए युवकों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भाजपा नेता नवीन अरोड़ा का होटल हारमनी इन है। इसी आलीशान होटल में पहली मंजिल पर तकरीबन साै टेबल लगाकर कैसीनो खेला जा रहा था। यहां खाने पीने से लेकर और कैसीनो से जुड़ा सभी इंतजाम किया गया था। एसएसपी के नेतृत्व में एसपी सिटी की टीम ने होटल में कैसीनो गेम की सूचना पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। तकरीबन 35 से ज्यादा रईसजादे पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले जबकि 20 को पुलिस ने भीतर ही घेर लिया।


 
Casino in Meerut: Mumbai models were engaged in service, entry fee was one lakh rupees
होटल में मौजूद कई थानों की फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ काइन बरामद हुए हैं। छह युवतियों और 15 रईसजादों से पूछताछ जारी है। मामले में मालिक सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल में सामने आया कि कैसीनो में एंट्री की फीस एक लाख रुपये रखी गई थी। शहर के कई नेता और व्यापारी भी यहां माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Casino in Meerut: Mumbai models were engaged in service, entry fee was one lakh rupees
बरामद कॉइन, जिनसे जुआ खिलाया जा रहा था। - फोटो : अमर उजाला

जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि दिल्ली और मुंबई से बुलाई गईं माॅडल्स को ग्राहकों की टेबल पर सेवा में लगाया गया था। जहां ये माॅडल्स अर्धनग्न होकर डांस कर रहीं थीं। पुलिस ने माैके से कई माॅडल्स को हिरासत में लिया है।


 
विज्ञापन
Casino in Meerut: Mumbai models were engaged in service, entry fee was one lakh rupees
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से कैसीनो चल रहा था। होटल मालिक नवीर अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। होटल मालिक से सीओ ने पूछताछ की। सीओ दौराला शुचिता सिंह भी माैके पर पहुंची। सीओ ने मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। कैसीनो पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए हैं। इन सब की जानकारी होटल मालिक से सीओ ने ली है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed