फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Notices issued to 20 people, including cricketer Praveen Kumar

मेरठ: क्रिकेटर प्रवीण कुमार सहित 20 लोगों को नोटिस, डेयरियों की गंदगी नालों में बहाने पर कार्रवाई

Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
सार

नगर निगम ने 20 डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया है, जिनमें से प्रवीण कुमार भी हैं। तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। वहीं प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
Meerut: Notices issued to 20 people, including cricketer Praveen Kumar
प्रवीण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में डेयरियों से फैल रही गंदगी और नालों में गोबर बहाने की समस्या पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार सहित 20 डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

नगर निगम ने सभी संबंधित डेयरी संचालकों को तीन दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। यदि वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो निगम द्वारा सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने संतनगर, कंकरखेड़ा में अपनी जमीन किराए पर दी थी और नोटिस मिलने के बाद उन्होंने उस जमीन को खाली करा लिया है। ये कार्रवाई संत विहार आवासीय कॉलोनी में की गई है, जोकि कंकरखेड़ा जोन के अंतर्गत आती है। जहां जलभराव और नालियों के चोक होने की शिकायत के बाद प्रवीण कुमार की डेयरी को भी बंद कराया गया था।
 
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि निगम द्वारा डेयरियों को शहर से बाहर कैटल कॉलोनी में स्थानांतरित करने की योजना पर काम कराया जा रहा है। हालांकि भूमि अनुपलब्धता के कारण इस योजना के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। इससे पहले 2020 में भी नगर निगम ने 45 डेयरी संचालकों पर 3.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। तब उन्होंने नालों में गोबर बहाया था। 
 

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि नालों में गोबर बहाया जा रहा है। चार दिन पहले डेयरी संचालकों के साथ बैठक की गई थी। डेयरी से नाली या नालों में गोबर बहाने के कारण कई समस्याएं हैं। संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed