{"_id":"6a8c91d2d7d75d8b9907dd4e","slug":"meerut-a-young-man-publicly-beat-a-woman-on-mall-road-when-a-commotion-ensued-and-bystanders-apprehended-him-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: माल रोड पर युवक ने सरेआम युवती को पीटा, हंगामा होने पर लोगों ने दबोचा तो बोला- हट जाओ, मेरी बंदी है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: माल रोड पर युवक ने सरेआम युवती को पीटा, हंगामा होने पर लोगों ने दबोचा तो बोला- हट जाओ, मेरी बंदी है ये
Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
सार
माल रोड पर भगत चौक के पास एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक सुहैल पर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती को बचाया। इसके बाद सदर बाजार पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोपी युवक सुहैल और युवती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में माल रोड स्थित भगत चौक के पास सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब दूसरे समुदाय के युवक सुहैल ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी के चंगुल से युवती को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस आरोपी व युवती को लेकर थाने आ गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुहैल से उसकी पूर्व में दोस्ती थी। मगर कुछ दिन पूर्व युवती की शादी हो चुकी है। इस कारण उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरोप है कि आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। युवक ने सोमवार को उसे धोखे से माल रोड पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगत चौक के पास पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने युवती को सड़क पर गिराकर पीटा। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोककर युवती को बचाया।
कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।
मेरी बंदी है भाई
जब लोगों ने आरोपी सुहैल को घेरा तो वह कहने लगा कि भाई मेरी बंदी है ये। कई बार उसने इन शब्दों का प्रयोग किया। वहीं युवती कहती थी कि युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है।
ये भी देखें...
रिश्वत लेते पकड़ी प्राचार्या: पराग डेयरी में प्रबंधक रह चुकी हैं वंदना सिंह, इस काम के लिए ले रही थीं रिश्वत
जब लोगों ने आरोपी सुहैल को घेरा तो वह कहने लगा कि भाई मेरी बंदी है ये। कई बार उसने इन शब्दों का प्रयोग किया। वहीं युवती कहती थी कि युवक उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है।
ये भी देखें...
रिश्वत लेते पकड़ी प्राचार्या: पराग डेयरी में प्रबंधक रह चुकी हैं वंदना सिंह, इस काम के लिए ले रही थीं रिश्वत
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन