फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पत्थर नहीं मिले तो ईंटे निकालने को बवालियों ने जमकर तोड़े डिवाइडर, करोड़ों का नुकसान

Sun, 22 Dec 2019 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
CAA protest, Roads Dividers fiercely broken up in Meerut, loss of two crores
divider on road - फोटो : अमर उजाला

बवालियों ने पत्थरबाजी के दौरान डिवाइडर तोड़कर जहां ईंटों से पथराव किया। वहीं, लोहे की ग्रिल तक उठा ले गए। जिससे नगर निगम और एमडीए को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई बवालियों से होगी या फिर सरकारी खजाने से खर्च किए जाएंगे, इस पर अभी कोई विभाग बोलने को तैयार नहीं है। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे बवालियों लने पुलिस पर पथराव करने के लिए ईंटे निकालने के लिए डिवाइडर तक तोड़ डाले -


 
CAA protest, Roads Dividers fiercely broken up in Meerut, loss of two crores
divider on road - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ रोड के डिवाइडर को लेकर तो नगर निगम और एमडीए में भी खींचतान चल रही है। शनिवार को एमडीए के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने डिवाइडर की स्थिति का जायजा लेना भी गवारा नहीं समझा।


 
CAA protest, Roads Dividers fiercely broken up in Meerut, loss of two crores
divider on road - फोटो : अमर उजाला

एमडीए ने हापुड़ अड्डा चौराहा से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक तीन साल पहले रोड पर डिवाइडर बनवाया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करने के लिए शंभुदास गेट नौचंदी मैदान से कमेला पुलिस चौकी तक लगभग दो किमी डिवाइडर को उखाड़ फेंका।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest, Roads Dividers fiercely broken up in Meerut, loss of two crores
divider on road - फोटो : अमर उजाला

जहां टूटी ईंटों का प्रयोग पुलिस से टकराव के दौरान किया गया। वहीं उपद्रवी डिवाइडर से लगी ग्रिल का लोहा उठाकर अपने घर ले गए। शनिवार को भी डिवाइडर से उखाड़ी गई काफी ग्रिल सड़क पर ही पड़ी रही। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे सरकारी खजाने को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।


 
विज्ञापन
CAA protest, Roads Dividers fiercely broken up in Meerut, loss of two crores
divider on road - फोटो : अमर उजाला

उधर, भूमिया पुल से लिसाड़ी रोड पर भी बवाल के दौरान उपद्रवियों ने डिवाइडर तोड़ दिया। लगभग 300 मीटर डिवाइडर को तहस नहस कर दिया गया। डिवाइडर पत्थरों में तब्दील हो गया। वहीं लोहे की ग्रिल भी लोग उठाकर ले गए। अगर नए डिवाइडर की लागत और तोड़े गए डिवाइडर पर खर्च धन की बात करें तो लगभग 50 लाख बैठेगा। कुल मिलाकर एक ही दिन के बवाल में केवल डिवाइडर तोड़फोड़ करके दो करोड़ का नुकसान किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed