फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयावह मंजर देख सहम गए लोग, एक की मौत और दर्जनों तीर्थयात्री घायल, देखें हादसे की 9 तस्वीरें

Mon, 15 Oct 2018 07:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Oct 2018 07:52 PM IST
Bus accident in muzaffarnagar and one killed and eighteen injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान टूरिस्ट बस के अंदर से निकल रही महिला तीर्थयात्रियों की चीख पुकार को सुनकर लोग सहम गए। होटल पर रात के समय खाना खा रहे मुसाफिर भी चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रात का भयावह मंजर देखकर लग रहा था कि हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। देखें हादसे की नौ तस्वीरें:-

Bus accident in muzaffarnagar and one killed and eighteen injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर एक घंटा लगा जाम 
हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बस की बॉडी में फंसे चालक को बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्षतिग्रस्त बस को हटाने के लिए करीब एक घंटे का समय लग गया था, जिस कारण एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने बस को क्रेन से हटवाकर जाम को खुलवाया।

Bus accident in muzaffarnagar and one killed and eighteen injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तीर्थयात्रियों की टूरिस्ट बस रोड़ी से लदे डंपर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बस का परिचालक भी शामिल है। बाकी तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें पहुंची है। घटना यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून एनएच-58 पर रविवार की देर रात में हुई।

विज्ञापन
Bus accident in muzaffarnagar and one killed and eighteen injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस की बॉडी में फंसे चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है।

Bus accident in muzaffarnagar and one killed and eighteen injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के जिला कांचीपुरम के रोहिणी गॉर्डन निवासी एक ही परिवार से ताल्लुक रखने वाले महिलाओं सहित 25 लोग करीब 15 दिन पूर्व चार धाम की यात्रा करने के लिए ऋषिकेश गए। टूरिस्ट बस के स्वामी दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी परमिंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि तीर्थयात्रियों ने रविवार को फोन करके बस को ऋषिकेश मंगवाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed