बुलंदशहर के खुर्जा निवासी व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मेरठ में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में पूरी तरह खलबली मच गई है।
दरअसल, 50 वर्षीय यह व्यक्ति महाराष्ट्र से तीन दिन पहले मेरठ लौटा था। जहां उसने शहर के कई अस्पतालों में अपना इलाज भी कराया था। अब पुलिस के लिए उन लोगों को ढूंढना बड़ी चुनौती है जो उसके संपर्क में आए हैं-
2 of 7
lockdown meerut
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार खुर्जा का मूल निवासी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बताया गया कि यह व्यक्ति पिछले दो साल से जनपद से बाहर रह रहा था। दस दिन पहले यह व्यक्ति अमरावती, महाराष्ट्र से मुम्बई होते हुए वह मेरठ पहुंचा था।
3 of 7
meerut medical
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हुमांयुनगर स्थित अपने बहनोई के यहां रुकने के बाद शास्त्रीनगर में अपनी ससुराल आ गया। इस दौरान उसने शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में उसने अपना इलाज कराया।
26 तारीख को इसे सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद वह मेडिकल में चेकअप के लिए पहुंचा। यहां भर्ती कर उसके सैंपल की जांच की गई तो कारोना वायरस की पुष्टि हुई है।
वहीं पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पिछले एक माह का काॅल रिकाॅर्ड निकाला गया, जिससे यह मालूम चला कि वह पिछले एक माह में बुलंदशहर नहीं गया है। फिलहाल उसके साथ चार लोगों को भी मेरठ मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
5 of 7
coronavirus meerut
- फोटो : अमर उजाला
डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मेरठ में कितने लोगों से मिला है और कहां-कहां रुका है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित कर दी गई है। यह टीम कोरोना पॉजिटिव और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी। उसके बाद मेरठ में भी सर्च अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी।