खुर्जा के कोरोना पाॅजिटिव ने मेरठ के तीन अस्पतालों में कराया था इलाज, संपर्क में आए कई लोग, ट्रैवल हिस्ट्री खोजने में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के हुमांयुनगर स्थित अपने बहनोई के यहां रुकने के बाद शास्त्रीनगर में अपनी ससुराल आ गया। इस दौरान उसने शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में उसने अपना इलाज कराया।
26 तारीख को इसे सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद वह मेडिकल में चेकअप के लिए पहुंचा। यहां भर्ती कर उसके सैंपल की जांच की गई तो कारोना वायरस की पुष्टि हुई है।
वहीं पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पिछले एक माह का काॅल रिकाॅर्ड निकाला गया, जिससे यह मालूम चला कि वह पिछले एक माह में बुलंदशहर नहीं गया है। फिलहाल उसके साथ चार लोगों को भी मेरठ मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
डीएम अनिल ढींगरा का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मेरठ में कितने लोगों से मिला है और कहां-कहां रुका है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित कर दी गई है। यह टीम कोरोना पॉजिटिव और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी। उसके बाद मेरठ में भी सर्च अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी।