बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य दिलशाद खान की हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पार्किंग विवाद को लेकर भी हत्या होना बताया जा रहा है। दिलशाद के काफी महंगे शौक थे। उसके पास फॉरच्यूनर कार के अलावा और कई महंगी कारें हैं। उधर, हत्या की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। आगे देखिए दिलशाद की तस्वीरें...
2 of 11
दिलशाद खान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिलशाद के पास कई महंगी कारों के अलावा बुलेट समेत कई बाइक भी हैं। सोमवार शाम हत्या से कुछ देर पहले दिलशाद को सीसीटीवी फुटेज में अपनी बुलेट बाइक लेकर जाते हुए देखा गया। कुछ ही देर बाद वह घर वापस भी आ गया। इसके बाद करीब 6:00 बजे उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
3 of 11
दिलशाद खान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गांव में चर्चा है कि दिलशाद का दिल्ली में ही पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से लगभग तीन माह पहले विवाद हुआ था। जिसमें दिलशाद, उसके भतीजे साकिब, भांजे तालिब व दोस्त रिजवान को जेल जाना पड़ा था। तभी से सभी जेल में थे।
4 of 11
दिलशाद खान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिलशाद के भतीजे वसीम ने बताया कि दिलशाद आठ दिन पूर्व ही जमानत पर आए थे। सोमवार को उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि परिजन अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि कहीं पार्किंग विवाद में तो उनकी हत्या नहीं हुई। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
5 of 11
bsp leader dilshad
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार लड़ा था चुनाव
वसीम ने बताया कि उसके चाचा दिलशाद ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव पहली बार लड़ा था। बसपा से वार्ड नंबर 34 से चुनाव लड़े दिलशाद ने पहले ही प्रयास में जीत हासिल की थी।