फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े मुराद अली का आखिर क्या है असली सच, पूछताछ में अब तक हुए ये खुलासे

Fri, 14 Feb 2020 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Feb 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
BSC pass out  Murad Ali caught with foreign currency, He is resident of Deoband
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : राजीव कुमार

नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 45 लाख की विदेशी करेंसी के साथ पकड़े गए मुराद अली को लेकर खुफियां एजेंसियां अलर्ट हैं। यूपी के विभिन्न जिलों में उसके लिंक खंगाले जा रहे हैं। हालांकि खुफिया टीमों को उसके हवाला कनेक्शन की ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लग सकी हैं लेकिन उससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।



यहां तक कि यह भी सामने आया है कि वह खुद बीएससी पास है। एक पढ़े लिखे युवक के पास इतनी धनराशि आखिर कहां से आई इसके बारे में जानकारियों जुटाई जा रही है। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर अब तक मुराद अली से पूछताछ में क्या सामने आया है।

BSC pass out  Murad Ali caught with foreign currency, He is resident of Deoband
delhi smuggling - फोटो : अमर उजाला

देवबंद का रहने वाला है पकड़ा गया मुराद

एयरपोर्ट पर 45 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए मुराद अली का घर यूपी के देवबंद में रेलवे रोड पर है। यहां पुलिस चौकी के पास ही उसका मकान है। हालांकि फिलहाल उसके घर पर ताला लगा हुआ है। उसके परिजन मुराद के पकड़े जाने की जानकारी लगते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को खुफिया टीमें जांच पड़ताल के लिए उसके घर पहुंची लेकिन यहां उन्हें उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। 
 
BSC pass out  Murad Ali caught with foreign currency, He is resident of Deoband
delhi smuggling - फोटो : अमर उजाला

ये बात कहकर घर से निकला था मुराद
बताया गया कि 10 फरवरी को मुराद अपने घर से निकला था। उसने परिजनों से दुबई घूमने जाने की बात कही थी। इसके दो दिन बाद ही सीआईएसएफ ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान पकड़ लिया। उसके पास से 45 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद हुई थी। करेंसी को वह बिस्कुट, मूंगफली और भुने हुए मीट में छिपाकर ले जा रहा था। यह करेंसी वह कहां से लाया, इसकी सही जानकारी नहीं दे सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSC pass out  Murad Ali caught with foreign currency, He is resident of Deoband
delhi smuggling - फोटो : अमर उजाला

पिता चलाते हैं टैक्सी, खुद है बीएससी पास
उधर, दिल्ली से मुराद अली के पकड़े जाने की सूचना पर स्थानीय खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई। छानबीन में पता चला कि मुराद अली का परिवार देवबंद में रेलवे रोड पर  पुलिस चौकी के पास मोहल्ला सराय पीरजादगान में रहता है। उसके पिता खुर्शीद उर्फ भूरा टैक्सी चालक हैं। मुराद अली बीएससी पास है। 

विज्ञापन
BSC pass out  Murad Ali caught with foreign currency, He is resident of Deoband
आईजीआई एयरपोर्ट

वीजा कराने वाले ने बदला बैग?  
मुराद अली ने फिलहाल कस्टम को यही बताया है कि दिल्ली में जिस व्यक्ति के माध्यम से उसने अपना टूरिस्ट वीजा कराया था, उसी ने बैग बदला। उसने कहा कि इतना बड़ा बैग लेकर दुबई घूमने क्यों जा रहे हो, छोटा बैग ले जाओ। उसमें उसने मूंगफली और बिस्कुट वाला पैकेट भी रखा और कहा कि यह तुम्हारे खाने के काम आएंगे। हालांकि मुराद अली की इस कहानी पर खुफिया विभाग को शक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed