मेरठ में मां सोनू के सामने ही दामाद अंश ने बेटे केशव की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार रात साढ़े 12 बजे अंश ने केशव को फोन करके घर से बाहर बुलाया था। बेटा केशव बाहर निकला तो मां सोनू ने जाने से मना किया। लेकिन केशव नहीं माना और वह बाहर सड़क पर चल दिया।
मां सोनू भी उसके पीछे चल दी। बाहर सड़क पर बाइक लेकर अंश और उसका दोस्त आयुष बंसल खड़े थे। केशव ने उनके पास जाकर बातचीत की। इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से केशव के सीने में सटाकर गोली मार दी और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: नौचंदी पुलिस की शर्मनाक हरकत, रात में युवक का शव उठाकर दूसरे थानाक्षेत्र में रखा, हुई कार्रवाई
2 of 5
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में दिख रही वारदात
हत्या की वारदात दीवान पब्लिक स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रही है। बाइक सवार पहले से ही वहां खड़े थे। जैसे ही केशव उनके पास पहुंचा तो चंद मिनटों में ही उसे एक गोली मारकर बाइक सवार भाग गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
3 of 5
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट मेरिज के बाद अंश ने मकान बदल लिया था
मेरठ विकास प्राधिकरण में कर्मचारी राधेश्याम सोनकर का बड़ा बेटा केशव था। इसके बाद दो बेटी भावना और टीना है। अंश का परिवार भी उसके पड़ौस में रहता था। सीओ नवीना शुक्ला के अनुसार जनवरी में टीना घर से जेवरात व नकदी लेकर अंश के साथ चली गई थी।
टीना के परिजनों ने अंश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में टीना और अंश ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। टीना ने कोर्ट में अंश के पक्ष में बयान दिए । पुलिस ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। दोनों की जाति अलग है। परिजनों ने विरोध किया तो अंश और उसके परिजन वेस्ट एंड रोड वाला मकान छोड़ कर रोहटा रोड पर फाजलपुर में जाकर रहने लगे थे।
4 of 5
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
केशव का शुक्रवार को था अंतिम पेपर
पिता राधेश्याम ने बताया कि केशव मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम कॉॅलेज का छात्र था। शुक्रवार को उसका अंतिम पेपर था। वह बृहस्पतिवार रात में पेपर की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान फोन आने पर वह घर से बाहर गया और उसकी हत्या कर दी गई। केशव पढ़ाई के अलावा परतापुर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में जाॅब भी करता था।
5 of 5
केशव हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रिश्ते की चल रही थी बात, शुक्रवार को आने वाले थे लड़की वाले
परिजनों ने अनुसार केशव की आगरा में रिश्ते की बात चल रही थी। शुक्रवार को ही आगरा से लड़की वाले उसे देखने आने वाले थे। उसकी हत्या से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।