फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्कूल के नजदीक ब्यूटी पार्लर की आड़ में डेढ़ साल से चल रहा था देह व्यापार 

Mon, 24 Jun 2019 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jun 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
brothel racket exposed near a school in Shastri Nagar in Meerut city
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के पॉश शास्त्रीनगर के. ब्लॉक में रविवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और मेडिकल पुलिस ने यहां एक मकान में छापा मारा तो पता चला कि करीब डेढ़ साल से देह व्यापार चल रहा था। मौके से दो महिलाएं और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 



सीओ एएचटीयू संजीव देशवाल के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शास्त्रीनगर के ब्लॉक में विद्या मंदिर स्कूल के पीछे गली में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इसकी गोपनीय जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। रविवार दोपहर इंस्पेक्टर एएचटीयू बृजेश कुमार और इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्र ने महिला पुलिस के साथ इस मकान पर छापा मारा। 

brothel racket exposed near a school in Shastri Nagar in Meerut city
इस घर में चल रहा था देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला

मौके से रोहित शर्मा निवासी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, ग्राहक टेकचंद गिरी निवासी भोपाल विहार भावनपुर के अलावा लोहियानगर निवासी महिला और रेलवे रोड क्षेत्र निवासी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि जांच में यह मकान रामपाल प्रधान का बताया गया है। 



 
brothel racket exposed near a school in Shastri Nagar in Meerut city
गिरफ्तार महिला - फोटो : अमर उजाला

मकान मालिक ने मकान किराए पर दे रखा था। जिसमें आरोपी रोहित परिवार की एक महिला के साथ करीब डेढ़ साल से देह व्यापार कर रहा था। गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मकान मालिक और रोहित के परिवार की महिला की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
brothel racket exposed near a school in Shastri Nagar in Meerut city
थाने में बैठे गिरफ्तार युवक व महिला - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने खोला मोर्चा
मकान में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान महिलाओं ने रोहित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रोहित और उसके परिवार की महिला को लानत देते हुए कहा कि यह गंदा धंधा करते हुए शर्म नहीं आई। जबकि पास ही स्कूल भी है। 

विज्ञापन
brothel racket exposed near a school in Shastri Nagar in Meerut city
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर के पैर छूने लगा टेकचंद
जैसे ही पुलिस टेकचंद को जीप में बैठाने लगी, तभी आरोपी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के पैर छूने लगा। बोला कि साहब बदनाम हो जाऊंगा, माफ कर दो। पहली बार आया था। मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed