{"_id":"6016b689d83a3a6fc0786c06","slug":"body-trade-busted-in-hotel-on-highway-in-meerut-girls-and-boys-found-in-objectionable-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाईवे स्थित होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले आधा दर्जन युवक युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाईवे स्थित होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले आधा दर्जन युवक युवतियां
Sun, 31 Jan 2021 07:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
देह व्यपार का भंडाफोड़
- फोटो : amar ujala
मेरठ के एनएच 58 हाईवे स्थित एक होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को मौके से आधा दर्जन युवक युवतियां होटल के कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं होटल मालिक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
मौके पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एचटीयू व टीपीनगर पुलिस टीम द्वारा एनएच 58 हाईवे स्थित होटल ग्रीन पैलेस में छापा मारकर तीन युवतियों व एक युवक को गिरफ्तार किया है।
देह व्यापार, sex racket, meerut police
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि एचटीयू को होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी जिसके बाद थानाक्षेत्र की पुलिस टीम के साथ मिलकर होटल पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यपार का भंडाफोड़
- फोटो : amar ujala
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के नेतृत्व में एएचटीयू व टीपी नगर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान दो कमरों में तीन युवतियां और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े।
विज्ञापन
मौके से पकड़े गए युवक युवतियां
- फोटो : amar ujala
पुलिस पकड़े गए युवक युवतियों को पुलिस वाहन में लेकर थाने पहुंची। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। होटल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।