उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। यहां फूल बाग कॉलोनी के पास नेहरू नगर की गली नंबर चार में आज सुबह करीब तीन बजे एक दवा के गोदाम में तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
2 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है। अभी यह पता नहीं चल सका कि विस्फोट किस वजह से हुआ है।
3 of 6
मौके पर पहुंची लोगों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि नेहरू नगर गली नंबर चार निवासी ओमप्रकाश शर्मा के बेटे राजीव शर्मा आज सुबह करीब तीन बजे मकान में बने गोदाम पर पहुंचे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक है।
4 of 6
जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
वहीं गोदाम में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। वहीं घटनास्थल का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
5 of 6
जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा के चार पुत्र हैं। उनका एक बेटा राजीव शर्मा (वर्ष 45) लक्ष्मी विहार में रहता है। राजीव शर्मा आज सुबह करीब तीन बजे स्कूटी से मकान में बंद पड़े खाली हिस्से में आए थे। इसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हो गया। हादसे में राजीव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।