फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काला दिवस : काले कपड़े पहने, काले झंडे लहराए, जाम लगाया, कृषि बिल की प्रतियां जलाईं

Wed, 26 May 2021 09:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 May 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Black Day: dressed in black, waved black flags, jammed, burnt copies of agricultural bills
काला दिवस - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को भाकियू नेताओं ने काला दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश के  बागपत में दिल्ली-सहारनुपर हाईवे स्थित राष्ट्र वंदना चौक पर काले झंडे लहराते हुए प्रदर्शन किया। ट्रैफिक रोककर कृषि बिल की प्रतियां जलाईं। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



किसान नेताओं ने सरकार से कृषि बिल वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की। बाद में एसडीएम अनुभव सिंह, सीओ अनुज मिश्रा और तहसीलदार प्रसून कश्यप को ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस और पीएसी के जवान राष्ट्र वंदना चौक पर मुस्तैद हो गए थे। हाईवे पर ट्रैफिक रोके जाने पर पुलिसकर्मियों ने भाकियू नेताओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।

Black Day: dressed in black, waved black flags, jammed, burnt copies of agricultural bills
काला दिवस - फोटो : amar ujala

कई गांवों में पंचायत कर लहराए काले झंडे
कृषि कानून बिल के विरोध में किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसानों ने ढिकौली, औगटी, पांची, पटौली, नंगलाबड़ी गांवों में पंचायत कर केंद्र सरकार के खिलाफ झंडे लहराए।

ढिकौली में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हुई बैठक में एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि पिछले छह माह से किसान कृषि बिल के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार तत्काल कृषि बिल वापस ले। 

Black Day: dressed in black, waved black flags, jammed, burnt copies of agricultural bills
काला दिवस - फोटो : amar ujala

काला दिवस मनाकर एसओ को सौंपा ज्ञापन 
अमीनगर सराय में हिसावदा गांव में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने कृषि कानून के विरोध में सरकार के खिलाफ काला दिवस मनाया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि बिलों को वापस लेना होगा व न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाना ही होगा।

इस मौके पर अन्नू मलिक ने अपने आवास पर ही कार्यकर्ताओं के साथ एसओ सिंघावली अहीर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उनके साथ वरुण शर्मा, अवध प्रताप एडवोकेट, मासूम अली एडवोकेट, प्रयाग राणा, लोकेश राणा, बाबा आजाद मलिक, जितेंद्र मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Day: dressed in black, waved black flags, jammed, burnt copies of agricultural bills
काला दिवस - फोटो : amar ujala

भाकियू नेताओं ने झंडे लहराकर मार्ग जाम किया 
दोघट में कृषि बिल वापसी को लेकर किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुसार बस स्टैंड पर राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ काले झंडे लहराकर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया। वहीं कई गांव में किसानों ने काले झंडे अपने वाहनों पर बांधकर विरोध किया।

विज्ञापन
Black Day: dressed in black, waved black flags, jammed, burnt copies of agricultural bills
किसानों को समझाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। सरकार की गलत नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में एसएसआई सुशील कुमार के समझाने-बुझाने पर जाम खोला गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed