फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BKU Protest: छठे दिन भी किसानों का धरना जारी, महिलाओं ने ढोलक बजाकर थाने में किया कीर्तन, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 02 Oct 2024 01:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Oct 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
BKU Protest: Farmers protest continues on the sixth day, women played dholak and did kirtan in police station
किसानों का थाने में धरना - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन का मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति में चुनाव की गड़बड़ी को लेकर परतापुर थाने में धरना छठे दिन भी जारी है। पांचवें दिन मंगलवार शाम को कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान परिवार की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। महिलाओं ने थाने में ही ढोलक बजाकर प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए के लिए भजन कीर्तन किया। बुधवार को सुबह से ही किसान धरने पर डटे हैं। दोपहर के भोजन केलिए थाने में ही कढ़ाई चढ़ाई।

BKU Protest: Farmers protest continues on the sixth day, women played dholak and did kirtan in police station
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम को किसान अपने भैंसा बुग्गी और बैल बुग्गी लेकर थाने पहुंच गए। थाने के अंदर उन्हें बांध के बुग्गी खड़ी कर दी, जिससे प्रशासन तनाव में आ गया। बुग्गी हटवाने को लेकर किसानों के साथ पुलिस प्रशासन की नोकझोंक भी हो गई। 

BKU Protest: Farmers protest continues on the sixth day, women played dholak and did kirtan in police station
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि बुधवार को महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और किसान क्रांति यात्रा को याद कर थाने में ही कार्यक्रम किया जाएगा। महापुरुषों की जयंती पर शपथ ली जाएगी कि हम गांधीवादी तरीके से न्याय प्राप्ति तक आंदोलन चलाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BKU Protest: Farmers protest continues on the sixth day, women played dholak and did kirtan in police station
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला
पंचायत स्थल पर कोई वार्ता नहीं हुई। एडीएम सिटी बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश कुमार मौजूद रहे। अधिकारी किसानों के बीच और कार्यालय में मौजूद रहे। धरना खत्म करने की बात करते रहे, परंतु उनके पास कोई समाधान नहीं था।
विज्ञापन
BKU Protest: Farmers protest continues on the sixth day, women played dholak and did kirtan in police station
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर और मवाना गन्ना समिति का चुनाव निरस्त हो या निरस्त पर्चे बहाल किए जाए। किसान नेता बाबा विजयपाल घोपला पांच दिन से भूख हड़ताल आमरण अनशन पर रहे। उनके साथ मवाना समिति के सदस्य अरुण नारंगपुर का भी भूख हड़ताल का दूसरा दिन रहा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed