फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों निरस्त हुए पर्चे?: जवाब मांग रही भाकियू, थाने में बैल और ट्रैक्टर, पुलिस बाहर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Mon, 30 Sep 2024 06:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 30 Sep 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu asks answers: Why were the pamphlets cancelled? tractors in the police station, police outside
थाने में किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला

पिछले सप्ताह गुरुवार को हुए गन्ना समिति के डेलिगेट पद के नामांकन के बाद 102 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। पर्चों में गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को हंगामा करते हुए किसान कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए।



Bhakiyu asks answers: Why were the pamphlets cancelled? tractors in the police station, police outside
थाने में खड़े ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम, एडीएम प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी कार्यकर्ता चार दिन से परतापुर थाने में धरने पर बैठे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक नामांकन में हुई गड़बड़ी को सही नहीं किया जाता, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। सोमवार को भी किसानों ने थाने में ही डेरा जमाए रखा। इस दाैरान बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों को थाने में ही खड़ा कर लिया जबकि पुलिस के वाहन बाहर खड़े नजर आए।

Bhakiyu asks answers: Why were the pamphlets cancelled? tractors in the police station, police outside
सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन का धरना शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ था। गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में किसान मेरठ पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅली और गाड़ियां लेकर परतापुर थाना परिसर में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सोमवार को भी धरना जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakiyu asks answers: Why were the pamphlets cancelled? tractors in the police station, police outside
थाने में बनाया भोजन - फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान किसानों ने जहां अपने ट्रैक्टर और बैलगाड़ी को थाना परिसर में खड़ा कर, जमीन पर गद्दे व फर्श बिछाकर धरना दिया, वहीं थाने के पुलिसकर्मी और वाहन बाहर सड़क पर खड़े नजर आए। किसानों ने थाना परिसर में ही कड़ाही चढ़ाई और भोजन बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed