{"_id":"5cd17664bdec2207571f4955","slug":"bjp-leader-beaten-a-husband-wife-in-meerut-after-a-minor-hit-in-the-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क बेशर्मी की हदें पार: भाजपा नेता ने पत्नी के कपड़े फाड़े तो पति ने पहनाई अपनी टी-शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क बेशर्मी की हदें पार: भाजपा नेता ने पत्नी के कपड़े फाड़े तो पति ने पहनाई अपनी टी-शर्ट
Tue, 07 May 2019 06:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 May 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी नेता द्वारा मेरठ में बीच सड़क पर दंपती से अभद्रता की गई, महिला के कपड़े फाड़ दिए गए लेकिन महिला नहीं डरी और डटकर उनका मुकाबला किया। उसने कहा कि चाहे जितने लोग इकट्ठे कर लो। वह बिना मुकदमा दर्ज कराए यहां से नहीं हटेगी। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को उसके पति के साथ डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस पूरे प्रकरण के दौरान जहां पीड़ित पति बनियान में घूमता रहा वहीं पत्नी के कपड़े फाड़े जाने पर उसने अपनी टीशर्ट पत्नी को पहना दी: -
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े फटते ही अपनी टी-शर्ट निकालकर पत्नी को पहनाई
बेशर्मी की हद हो गई...। भाजपा नेता ने सरेआम कार्यकर्ताओं के साथ दरोगा की पुत्रवधू के साथ मारपीट की और फिर कपड़े फाड़ डाले। लोग तमाशबीन बने रहे। पत्नी के कपड़े फटे देख युवक ने टी-शर्ट निकाली और पत्नी को पहना दी।
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय को पुलिस ने थाने से जाने दिया : आरोपी दिग्विजय सिंह थाने भी गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। जबकि थाने में पीड़ित चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि इसी भाजपा नेता ने उनके साथ वारदात की है। वहीं गाड़ी में दूसरे समुदाय की महिला के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि गाड़ी में उनके पिता दिगंबर सिंह और एक अन्य युवक भी था। उक्त महिला उनकी परिचित है, इसमें किसी को क्या आपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
मुझे सरेआम पीटा गया : दिग्विजय सिंह का कहना था कि युवक ने बाइक से मेरी गाड़ी में टक्कर मारी। गाड़ी पर लगा स्टिकर भी तोड़ दिया। मारपीट में मेरे दो दांत भी टूट गए। गाड़ी में सवार महिला को भी पीटा, उनको चोट आई है।
विज्ञापन
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
दोनों तरफ से दर्ज हुआ केस, जांच कर रहे हैं
भाजपा नेता व उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। भाजपा नेता की तरफ से भी मारपीट और छेड़छाड़ में केस पंजीकृत कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
भाजपा नेता व उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। भाजपा नेता की तरफ से भी मारपीट और छेड़छाड़ में केस पंजीकृत कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/