फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Accident: मायके से शादी के जोड़े में निकली दुल्हन खुशी... ससुराल पहुंचा कफन में लिपटा शव; दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 17 Nov 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2024 11:36 AM IST
सार

बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन हाईवे पर धामपुर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। घने कोहरे के कारण हुए हादसे में टेंपो सवार दूल्हा विशाल-दुल्हन खुशी समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हे का पिता, मौसा, मौसी, मौसेरी बहन और टेंपो चालक भी शामिल है।

विज्ञापन
Bijnor Road accident Car hits auto in Bijnor Seven including bride and groom died see photos
बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई। जिस किसी ने भी ये मनहूस खबर सुनी, उनकी आंखें नम हो गईं। परिजनों का कहना है कि निकाह के लिए झारखंड गए लोगों से उनकी फोन पर बात हुई थी। निकाह संपन्न होने के बाद परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल था। झारखंड में विशाल से निकाह के बाद दुल्हन खुशी शादी के जोड़े में घर से ससुराल के लिए निकली थी। मगर, किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि नए जीवन की शुरुआत के लिए नव दंपती का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा।
Bijnor Road accident Car hits auto in Bijnor Seven including bride and groom died see photos
मृतक दूल्हा-दुल्हन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटे-बहू के स्वागत की तैयारी में लगी मां फरीदा का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस बेटे-बहू को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में घर आना था, उनके कफन में लिपटे शव जब गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। जिस घर के लोग खुशी-खुशी वलीमे की तैयारी में लगे थे, अब वहां मातम पसरा हुआ है।

दो लड़की और दो लड़कों की हो चुकी है शादी
धामपुर के गांव तीबड़ी के रहने वाले खुर्शीद को दो लड़की और चार लड़के हैं। दो लड़की और दो लड़कों की शादी हो चुकी है। अब तीसरे नंबर के बेटे विशाल का निकाह करने के लिए झारखंड गए थे।
Bijnor Road accident Car hits auto in Bijnor Seven including bride and groom died see photos
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए तैयार नहीं था विशाल मुश्किल से हुआ राजी
निकाह करने के लिए विशाल अक्सर मना किया करता था। अब परिवार के लोगों ने जोर दिया तो वह मुश्किल से तैयार हुआ। यह बात, परिवार वालों ने बताई। अब निकाह हुआ तो दुल्हन को लेकर घर की दहलीज तक भी नहीं पहुंच सका और हादसे का शिकार हो गया। गांव तीबड़ी के रहने वाले खुर्शीद करीब दस साल पहले तक दिल्ली में रहकर काम किया करते थे। कबाड़ के काम में उनका साथी अब तक उनसे जुड़ा हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि खुर्शीद के दिल्ली निवासी दोस्त ने ही उनके बेटे विशाल की शादी झारखंड में तय कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Road accident Car hits auto in Bijnor Seven including bride and groom died see photos
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : अमर उजाला
रिश्ता तय होने के बाद दस नवंबर को चंद बरातियों के साथ खुर्शीद अपने बेटे विशाल का निकाह करने के लिए झारखंड चले गए थे। मगर लौटते हुए सभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि खुर्शीद अब फेरी लगा कर कपड़ा बेचने का काम करते थे। विशाल दिल्ली में रहकर बतीसा बनाने और बेचने का काम किया था। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले विशाल के मौसा मुमताज निवासी खारी भी पिछले बीस वर्षों से शिव बिहार, मुस्तफाबाद दिल्ली में रहते थे, जो पर्स बनाने का काम करते थे। 
विज्ञापन
Bijnor Road accident Car hits auto in Bijnor Seven including bride and groom died see photos
मुमताज और रूबी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन और आधार कार्ड से हुई मृतकों की शिनाख्त
खुर्शीद पुत्र सद्दीक, खुर्शीद का बेटा विशाल (दूल्हा) और खुर्शीद की पुत्रवधू खुशी (दुल्हन), हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खारी निवासी खुर्शीद के साढ़ू मुमताज, साली रूबी पत्नी मुमताज, बुशरा पुत्री मुमताज और टेंपो चालक अजब सिंह की मौत हुई। मृतकों को शिनाख्त मौके पर मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड से हुई। लोगों का कहना है कि मृतकों के शव टेंपो की बॉडी को काट कर निकाले गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed